featured धर्म

Panchang 06 दिसंबर 2021: पंचांग से जानिए आज का शुभ समय और राहुकाल, क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka Panchang

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है। इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग की आवश्यकता पड़ती है। जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज यानी 6 दिसंबर को सोमवार का पावन व्रत है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है। आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज रुद्राभिषेक करें और शिवपुराण का पाठ करें। सूर्योदय का समय प्रात: 7 बजे का है और सूर्यास्त सायं 5 बजकर 24 मिनट पर होगा।

आज राहुकाल सुबह 8 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड सुबह 10.54 से 12.12 बजे तक रहेगा। गुलिक का समय दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त प्रात: 11:51 से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिनांक-            06 दिसंबर 2021

दिवस-                सोमवार

विक्रम संवत –     2078, आनंद

शक सम्वत –       1943, प्लव

माह-                 मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष

तिथि-                तृतीया

सूर्योदय-             06:59 am

सूर्यास्त-             05:26 pm

नक्षत्र-                  पूर्वाषाढ़ा

सूर्य राशि-           वृश्चिक

चन्द्र राशि-         वृश्चिक

करण-                 धनु

योग-                 गण्ड

Related posts

हम पूर्ण बहुमत की फिर सरकार चाहते है-मुलायम

piyush shukla

बेहतर सेवाओं के लिए दिल्ली पुलिस के 15 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

shipra saxena

Nupur Sharma Case: राजस्थान पुलिस ने सलमान चिश्ती को किया गिरफ्तार, नूपूर शर्मा के सिर कलम करने पर मकान देने का किया था एलान

Rahul