featured देश

 यूपी विधानसभा परिणाम तय करेगा महिला आरक्षण : वेंकैया नायडू

Venkaiya naidu  यूपी विधानसभा परिणाम तय करेगा महिला आरक्षण : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 403 विधानसभा सीटों के उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव परिणाम राज्यसभा के समीकरण को बदलेगा। नायडू ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में है। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब आम सहमति से ये कानून पास हो जाएगा। उन्होंने कहा की राज्यसभा में बहुमत होने की स्थिति में पार्लियामेंट में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून केंद्र सरकार पास करेगी।

Venkaiya naidu  यूपी विधानसभा परिणाम तय करेगा महिला आरक्षण : वेंकैया नायडू

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के 245 सदस्यों के सदन में बीजेपी के पास इस वक्त मात्र 56 सदस्य हैं। इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा में 60 सदस्य हैं। जबकि बाकी के सदस्य सपा, बसपा, आरजेडी और जदयू इत्यादि क्षेत्रीय पार्टियों के हैं। पांच राज्यों का 11 मार्च का परिणाम भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।

Related posts

रामनगरी अयोध्या में मनेगी इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ की दीपावली

piyush shukla

शरद यादव से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें तेज

mahesh yadav

तालिबान के गॉडफादर माने जाने वाले मौलाना समीउल हक की चाकू घोंपकर हत्या

Rani Naqvi