मनोरंजन featured

दीपिका के सामने रणवीर सिंह ने टेबल पर चढ़कर की ये हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Untitled 28 दीपिका के सामने रणवीर सिंह ने टेबल पर चढ़कर की ये हरकत, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणवीर दीपिका को अपना प्यार जताने को कोई मौका नहीं छोड़ते हैं जब भी उन्हें मौका मिलते हैं तो वो कुछ ऐसा जरुर करते हैं जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है इस वीडियो में रणवीर दीपिका के सामने टेबल के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने बहन के जन्मदिन में की मस्ती

आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह की बहन रितिका का हाल ही में जन्मदिन था। रणवीर सिंह ने अपनी बहन के जश्न की तैयारी दीपिका पादुकोण के साथ की। इस जश्न के कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह ने जमकर धमाल मचाया।

बहन रितिका के लिए गाया गाना

एक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी बहन रितिका के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं जिसमें दीपिका सहित पार्टी में मौजूद लोग जमकर तालिया बजा रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में सभी लोग बॉलीवुड के गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो में रणवीर सिंह अचानक से टेबल के ऊपर चढ़ जाता है और ‘दिल धड़कने दो‘ के गाने ‘मैं डालूं ताल पर भंगड़ा’ पर नाचने लगते हैं। इतना ही नहीं रणवीर एक के बाद एक गानों को भी गाते है जिसमें ऋषि कपूर की फिल्म का फेमस गाना ‘बोलो ओम शांति ओम’ भी शामिल है।

इस पार्टी की सबसे खास बात यह रही है कि इस पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका एक ही रंग के कपड़ों में दिखें। जहां इस पार्टी में दाीपिका ने सफेद कलर की शर्ट और जींस पहनी थी तो वहीं, रणवीर ने भी सफेद रंग की शर्ट पहनी थी।

ये भी पढ़ें:-

दीपिका पादुकोण ने खोले द‍िल में दबे राज,कहा धोखा देना रणबीर की आदत

शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चले जाएंगे यहां

दीपिका पादुकोण ने थामा रणवीर कपूर का हाथ

Related posts

रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त लॉकर की सुविधा, खत्म होगी परेशानी

Aditya Mishra

यूपी के गोंडा में चौकी के सामने से 5 साल के बच्चे का अपहरण, गुंडो ने मांगीं करोड़ों की फिरौती..

Rozy Ali

मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, बोले कोई भी आतंकवादी हमला ‘कम-ज्यादा’ या ‘अच्छा-बुरा’ नहीं होता

Trinath Mishra