मनोरंजन featured

शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चले जाएंगे यहां

05 16 शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चले जाएंगे यहां

नई दिल्ली। बॉलीवुड में शादियों की खबरें खूब उठ रहीं हैं चाहें वो सोनम कपूर की शादी की हो या दीपिका पादुकोण की, दोनों की शादी के चर्चे खूब जोर शोर से हो रहे हैं। बता दे कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बध सकते है और शादी की शॉपिंग होनी भी शुरू हो गई हैं और शादी की शॉपिंग के बाद अब बारी है इनके नए आशियाने की जिसे काफी खोजा जा रहा है। सूत्रों की माने तो यें खूबसूरत कपल विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं। दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे।

05 16 शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चले जाएंगे यहां

ये वही जगह है जहां पर विराट और अनुष्का शर्मा पहले से ही रहते हैं।  रणवीर सिंह अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। दोनों को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई हैं। यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं।

सब्यसाची की ड्रेस पहनेंगी दीपिका
बता करे दीपिका पादुकोण के वेड‍िंग ड्रेस की तो ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका की वेड‍िंग ड्रेस सब्‍यसाची डिजाइन कर सकती हैं। आपको बता दें कि अनुष्‍का शर्मा का ब्राइडल लहंगा भी सब्‍यसाची ने ही तैयार क‍िया था। हालांकि तब कहा गया था कि अनुष्का ने अपनी शादी और रिसेप्शन में दीपिका को कॉपी किया है। वहीं, ये भी खबरें आई हैं कि दीपिका अपनी शादी में खास जूलरी पहनेंगी जिसके लिए वह अपनी मम्‍मी और बहन के साथ शॉपिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका रणवीर के घरवालों को भी शादी की ज्वैलरी डिजाइन सिलेक्ट करने में भी मदद कर रही हैं।

शादी के सवाल पर दिया ये जबाव

शादी के सवाल को लेकर दीपिका से पूछा कि आप पिछले एक साल में कई बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। कभी बीच वेडिंग की खबर आती है तो कभी डेस्टिनेशन वेडिंग की रिपोर्ट्स आती हैं। इस पर दीपिका ने कहा कि ये मेरी लाइफ का हिस्सा है। ये एक ऐसी चीज है, जो मैं अपने लिए चाहती हूं। लेकिन ये कब और कैसे होगा ये आप नहीं जानते। वहीं, रणवीर से रिलेशन पर दीपिका ने कहा कि वह मेरा बेहतरीन दोस्त है। मैं उनसे बातों पर सजेशन लेती हूं। कई बार वो मुझसे ज्यादा सलाह लेते हैं। लेकिन, मेरे लिए वह दोस्त है जिन पर मैं भरोसा कर सकती हूं।

Related posts

चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने इनके सिर बांधा खिताबी जीत का सेहरा

mahesh yadav

जीएसटी में रजिस्ट्रेशन हेतु टर्न-ओ वर की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर की गई 40 लाख: सुशील कुमार मोदी

Rani Naqvi

नांगरहार की राजधानी जलालाबाद में सिख अल्पसंख्यकों के वाहन पर हुआ आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत

rituraj