featured देश

देश के लिए आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती- वित्त मंत्री अरुण जेटली

quite india movement, parliament, monsoon session, rajya sabha

बुधवार को भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ है। इस दौरान संसद में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इस दौरान राज्यसभा में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश की सुरक्षा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश की जवान इतने सक्षम हैं कि वह हमारे देश की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि देश में इस वक्त सबसे बड़ी समस्या आतंकवाद है।

quite india movement, parliament, monsoon session, rajya sabha
arun jaitly

जेटली ने कहा है कि देश के अंदर अलग अलग विचार रखने वाले लोगों को निर्णायक प्रक्रिया में लाना चाहिए। देश की राजनीतिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि आज के दौर में देश की राजनीति को देखने के बाद कई सारे प्रश्न उठ प्रश्र सामने आ रहे हैं, इन सभी प्रश्नों का जवाब ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा है कि देश में कई जगह ऐसी भी हैं जहां पर संविधान को नहीं मानते हैं। जेटली के अनुसार ऐसे लोग संविधान पर आक्रमण करने में लगे हुए हैं। जेटली ने कहा है कि पक्ष-विपक्ष में लक्ष्मण रेखा बनी रहनी चाहिए।

आपको बता दें कि बुधवार को 9 अगस्त है। यह वही तारीख है जब महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ों आंदोलन की शुरूआत की गई थी। बुधवार के दिन इस आदोलन की 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर संसद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इस दौरान संसद में विशेष प्रस्ताव को भी पास किए जाएगा और इस पर चर्चा भी की जाएगी। जिसमें विपक्षी पार्टी के नेता हिस्सा लेंगे।

Related posts

आम बजट से आएंगे रेल यात्रियों के अच्छे दिन : मनोज सिन्हा

kumari ashu

भारत के बाद अमेरिका ने टिक टॉक सहित चीन के सभी ऐप्स पर लगाया बैन..

Mamta Gautam

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी ने कहा बीजेपी की साजिश

Sachin Mishra