featured दुनिया

भारत के बाद अमेरिका ने टिक टॉक सहित चीन के सभी ऐप्स पर लगाया बैन..

tiktok 2 भारत के बाद अमेरिका ने टिक टॉक सहित चीन के सभी ऐप्स पर लगाया बैन..

चीन बढ़ती मनमानी से निबटने के लिए कई देशों ने बड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। भारत के बाद अब अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देते हुए टुक टॉक सहित कई ऐप्स पर रोक लगा दी है। जिससे चीन को बड़ा झटका लग गया है।अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम टिक टॉक सहित चीन के सभी सोशल मीडिया ऐप को प्रतिबंधित करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।पोम्पियो ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, ‘आखिरी फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हम चीनी ऐप्स पर बैन लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं’। लद्दाख हिंसा के बाद भारत सरकार ने टिक टॉक सहित 59 चाइनीज ऐप पर रोक लगा दी है। ऐसे में यदि अमेरिका भी प्रतिबंध लगाता है तो यह चीन के लिए दोहरे झटके के समान होगा।

trump 2 1 भारत के बाद अमेरिका ने टिक टॉक सहित चीन के सभी ऐप्स पर लगाया बैन..
अमेरिका का ये बयान चाइनीज ऐप पर भारत में हुई कार्रवाई के 6 दिन बाद आया। टिकटॉक जैसे चाइनीज ऐप से अमेरिका भी राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा बता चुका है। अमेरिका-चीन के बीच कोरोना और हॉन्गकॉन्ग के मुद्दे पर भी तनाव बना हुआ है।चीन के बाहर अमेरिका टिकटॉक का दूसरा बड़ा बाजार है। वहां अभी टिकटॉक के 4.54 करोड़ यूजर हैं, 2019 तक 3.96 करोड़ थे। दूसरी ओर भारत में टिकटॉक तेजी से बढ़ रहा था। 2019 तक भारत में टिकटॉक के 11.93 करोड़ यूजर थे, इस साल जून तक करीब 20 करोड़ हो गए थे।

चीन के वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक ने कहा है कि वह कुछ ही दिनों में हॉन्गकॉन्ग के कारोबार से बाहर हो जाएगा। टिकटॉक ने यह फैसला हॉन्गकॉन्ग में नया सुरक्षा कानून लागू होने के बाद लिया है। चीन ने 1 जुलाई से हॉन्गकॉन्ग में सुरक्षा कानून लागू किया था। इस विवादित कानून में प्रोविजन है कि कोई विरोध-प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगा तो सोशल मीडिया कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है। दूसरी ओर टिकटॉक पर चीन की सरकार के फेवर में कंटेंट और यूजर के डेटा को मैनेज करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

https://www.bharatkhabar.com/msdhoni-birthday-wishes/
इसके साथ ही खबर है कि, ऑस्ट्रेलिया भी चीन को इसी तरह का झटका दे सकता है।

Related posts

IPL: मुंबई से पिछले साल का हिसाब चुकता करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

Saurabh

मीडिया के सवाल पूछने से नाराज हुए थाईलैंड के पीएम, कहा- मेरे कट आउट से बात करो

Breaking News

दिल्ली विधानसभा सत्र पर संग्राम, विधानसभा के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Rahul srivastava