featured खेल

IPL: मुंबई से पिछले साल का हिसाब चुकता करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

DELHI IPL IPL: मुंबई से पिछले साल का हिसाब चुकता करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2021 में आज का मैच बेहद ही जबरदस्त होने वाला है। सीजन का 12वां मैच शाम 7:30 बजे चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है।

दोनों टीमें दो-दो मैच जीतकर चार पॉइंट के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल फाइनल में हार का बदला लेने के उद्देश्य से भी उतरेगी।

दोनों टीमों की पावर ओपनिंग जोड़ियां

बात अगर दोनों टीमों की पावर तो दोनों टीमों की मजबूती उसकी ओपनिंग जोड़ियां हैं। दिल्ली के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शानदार शुरुआत करा रहे हैं। तो मुंबई के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक की जोड़ी भी जबरदस्त फॉर्म में है।

हालांकि शिखर धवन और शॉ की आज असली परीक्षा होगी,जिनके सामने जसप्रीत बुमरा और ट्रेंट बोल्ट जैसे टॉप गेंदबाज होंगे। दूसरी तरफ रोहित शर्मा को चेन्नई की पिच रास आती है। ऐसे में उम्मीद है कि वो आज अपनी पारी को बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करेंगे।

पिछले साल का बदला लेगी DC !

IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स पहली बार पिछले साल फाइनल में पहुंची थी। लेकिन उसका पहली बार खिताब जीतने का सपना-सपना रह गया।। उस मुकाबले के बाद आज दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। दिल्ली की टीम उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी। जबकि मुंबई की टीम लगातार तीसरी जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में खुद को मजबूत रखना चाहेगी।

क्या कहते हैं MI-DC के आंकड़े

बात अगर IPL रिकॉर्ड की करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। दरअसल दोनों टीमों के बीच अबतक 28 मुकाबले हुए हैं। जिनमें से मुंबई को 16 मैच में और दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में सफलता हाथ लगी है। वहीं पिछले 5 मैचों में भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है, जिसमें MI ने चार मैचों में जीत हासिल की है।

Related posts

पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी टीम

Aditya Gupta

यूपी: वोकल फ़ॉर लोकल को मिला बढ़ावा, भ्रष्टाचार पर लगी रोक और उत्पादों की गुणवत्ता में आया सुधार : सीएम योगी

Neetu Rajbhar

NSA एक्ट के दुरुपयोग का यूपी में बड़ा मामला, खारिज हुए 94 केस

Aditya Mishra