featured भारत खबर विशेष

मंगल ग्रह पर मिल रहीं इंसान की हड्डियों में कितनी सच्चाई?

bone 1 मंगल ग्रह पर मिल रहीं इंसान की हड्डियों में कितनी सच्चाई?

मंगल ग्रह लंबे समय से वैज्ञानिकों और आम जनता के लिए रहस्य बना हुआ है। और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण ये है कि, मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश की जा रही है। यहां पर बस्तियां बसाने की बातें होती है। जिसकी वजह से लोगों के अंदर की उत्सुकता बढ़ गई है। तभी तो जैसे ही कोई जानकारी मंगल ग्रह से आती है। लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती है। और वो इतिहास को जानने में लग जाते हैं। ऐसी ही एक खबर को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। और वो है मंगल ग्रह पर मिलीं इंसानी जांघ की हड्डी। इस हड्डी की फोटो खूब वायरल हो रही है। और दावे किये जा रहे हैं कि, आज से पहले मंगल ग्रह पर लोग रहते थे।चलिए आपको इसके पीछे के रहस्य के बारे में बताते हैं।

mangl 1 मंगल ग्रह पर मिल रहीं इंसान की हड्डियों में कितनी सच्चाई?
यह फोटो वास्तव में 2014 में क्यूरोसिटी रोवर के मास्टकैम द्वारा लिया गया था। इस फोटो के बारे में यह कहा जाता है कि, कभी मंगल ग्रह पर मानव जीवन था। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि इस तस्वीर में मलबे का एक टुकड़ा काफी हद तक मानव की जांघ की हड्डी की तरह दिखाई दे रहा है।

द सन के मुताबिक नासा के एक प्रवक्ता ने काफी पहले ही यह बताया था कि “रोवर क्यूरियोसिटी के मास्टकैम का उपयोग करने के दौरान यह देखा गया कि मंगल पर जमा मलबा मानवीय जांघ की हड्डी जैसा दिखता है।इस मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों की टीम के सदस्यों को लगता है कि मलबे का यह आकार हवा या पानी के कारण टूटने से बना है। यदि मंगल ग्रह पर कभी जीवन मौजूद था, इस तथ्य से वैज्ञानिकों को यह उम्मीद बंधी है कि यहां जीवन छोटे और सरल रूप में ही होगा।

मंगल ग्रह पर कभी भी इतना ऑक्सीजन मौजूद नहीं था कि वहां अधिक जटिल संरचना वाले जीव अपना अस्तित्व बचाकर रख सकते थे। यहां बड़े जीवाश्मों की संभावना नहीं है।

https://www.bharatkhabar.com/sushants-last-film-dil-bechara-trailer-created-a-boom/
मंगल ग्रह की वायरल होती इस तस्वीर को नासा बहुत पहले ही खारिज कर चुका है।

Related posts

उत्तर प्रदेश: 36 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों का हुआ प्रशासनिक फेरबदल

mahesh yadav

संयुक्त राष्ट्र महासभा संबोधन में पाकिस्तान की पोल खोलेंगी सुषमा !

Rahul srivastava

उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में प्रियंका 6 महारैली को करेंगी संबोधित

Neetu Rajbhar