Breaking News featured देश

आम बजट से आएंगे रेल यात्रियों के अच्छे दिन : मनोज सिन्हा

budgte आम बजट से आएंगे रेल यात्रियों के अच्छे दिन : मनोज सिन्हा

वाराणसी। थोड़ी ही देर में देश का आम बजट पेश होने वाला है। देश की जनता की निगाहें अरूण जेटली की पोटली पर टिकी हुई हैं। इसी बीच केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा ने दावा किया है कि आम बजट में भी रेल यात्रियो का पूरा ध्यान रखा गया है। बजट से रेल यात्रियो के भी अच्छे दिन आ जायेंगे।

budgte आम बजट से आएंगे रेल यात्रियों के अच्छे दिन : मनोज सिन्हा

मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि आम बजट देश के आम आदमी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। रेलवे के विकास कार्यो से जुड़े सवाल पर कहां कि मऊ से मंडुआडीह इलाहाबाद तक रेल दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा।

बताया कि तीन साल बाद इस रेलखंड पर सभी काम पूरा हो जाएगा। हाल के दिनो में बढ़ी रेल दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में बोलते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि मंत्रालय इंजन में ऐसा कैमरा लगाने जा रहा है जिससे ड्राइवर को 2 किलोमीटर तक ट्रैक नज़र आएगा। यहां यह भी कहा कि यह तकनीक महंगी है।
अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है।

 

Related posts

लोहिया पार्क को मिली सौगात, युवाओं व बच्चों के लिए बढ़ेंगी ये सहूलियतें

Aditya Mishra

लखनऊ: यूपी में इस दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Shailendra Singh

आत्मनिर्भर भारत पर जोर:  पीएम मोदी बोले- देश को सबसे बड़ी मिलिट्री पावर बनाने का लक्ष्य

Saurabh