featured देश

जांच के लिए नहीं पहुंचा विकास बराला, पुलिस तलाश में जुटी

varnika kundu, molestation case, bjp leader, vikas barala, cbi probe

चंडीगढ़ छेड़खानी के आरोपी हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्स को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। पुलिस ने आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में विकास बराला और उसके बेटे को समन जारी कर जांच के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों को बुधवार 11 बजे का वक्त दिया था लेकिन दोनों में से कोई भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा।

varnika kundu, molestation case, bjp leader, vikas barala, cbi probe
vikas barala

जांच में शामिल ना होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के टोहाना जिले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन दूसरी तरफ देखे तो विकास बराला के लिए उनके पिता सुभाष बराला ने पत्र लिखकर कुछ वक्त का समय हाजिरी मांगा है। जानकारी के अनुसार वारदात के वक्त विकास बराला पूरी तरह से नशे की हालत में था। इसके लिए मेडिकल जांच के लिए विकास बराला से यूरिन और ब्लड सैंपल मांगा गया था। लेकिन विकास बराला ने देने से इनकार कर दिया था।

वही पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। जिसमें यह साफ तौर पर देखा जा रहा है कि विकास बराला आईएएस की बेटी का पीछा कर रहा है। वही दूसरी तरफ अब इस घटना ने राजनीतिक मोड लेना भी शुरू कर दिया है। कई राजनीतिक नेता बीजेपी को इस मामले में घेरने में लगे हुए हैं। हरियाणा में विपक्षी दलों में महिला का पीछा करने की हरकत को शर्मनाक करतूत बताया है। बीजेपी को हरियाणा में चारों तरफ से घेरा जाने लग गया है। वही अब इस मामले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश द्वारा कराने की मांग की जा रही थी।

Related posts

UP News: RSS के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ के थाने में FIR दर्ज

Rahul

RBSE Result 2021: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

pratiyush chaubey

‘मुल्क’ : ऋषि कपूर पर लगा देशद्रोह का आरोप, तापसी पन्नू न्याय के लिए पार करेंगी सारी हदें

mohini kushwaha