नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दीपावली चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे, इसके लिए प्रधानमंत्री शनिवार को बद्रीनाथ पहुंचेंगे, जहां से वों चमोली जिले में माणा पोस्ट में जवानों से मुलाकात करेंगे और अपनी दीपावली जवानों के साथ मनाएंगे। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमुत्री के कार्यक्रम को गुप्त रखा गया है। पीएम मोदी के साथ एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगेे।
हाल के दिनों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश से अपील भी की थी कि देश के सभी लोग जवानांे को अपने शुभकामना संदेश भेजें। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। प्रधानमंत्री कल सबसे पहले भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे और उसके बाद सेना से मुलाकात करेंगे। यहां आपको बता दंे कि यह पहली बार नहीं होगा जब पीएम अपनी दीपावली सेना के साथ मनाएंगे, इससे पहे अपने दोनो दीपावली पीएम मोदी सेना के जवानों के साथ मना चुके हैं।