नई दिल्ली। करोलबाग की एक फैक्ट्री में भीषण आग से चार लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में पुख्ता तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
बता दें कि मध्य दिल्ली में करोलबाग में बिदनपुर स्थित एक कारखाने में सोमवार को आग लगने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली दमकल विभाग ने दी। सोमवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर आग लगी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर दो दमकल वाहन भेजे गए और आग पर 12 बजकर 50 मिनट पर नियंत्रण पा लिया गया।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बगन प्रसाद (55), आर एम नरेश (40),आरती (20) और आशा (40) के तौर पर की गई है।