Breaking News featured देश राज्य

फरीदाबाद में छात्रा के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर गोली मारी, वारदात CCTV में कैद

फरीदाबाद

फरीदाबाद में लड़की के अपहरण और गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सोमवार शाम को एक युवती पेपर देकर कॉलेज से निकल रही थी। इसी दौरान, दो युवकों ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

बीकॉम की कर रही थी पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक, लड़की बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पेपर देकर कॉलेज से निकल रही थी। इस दौरान 2 आरोपी तौसीफ और रेहान ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी लड़की को बंदूक के बल पर गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। लड़की के विरोध करने पर आरोपी तौसीफ ने लड़की को गोली मार दी। जिसके बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने पहले भी किया था अपहरण

पुलिस ने आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 2018 में भी आरोपी तौसीफ ने लड़की का अपहरण किया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था, लेकिन परिवार ने मुकदमा वापस ले लिया था। पूरा मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया हैं।

मृतका के पिता ने की फांसी की मांग

मृतका के पिता ने कहा, “ये लोग पहले भी मेरी लड़की को ले गये थे। हमने केस भी दर्ज कराया था। बाद में बड़े बुज़ुर्गों के साथ बैठकर समझौता हो गया था। कल मेरी बेटी पेपर देने के लिए अग्रवाल कॉलेज गई थी। वो निकली तो तौसीफ पूरी प्लैनिंग के साथ बैठा था। जैसे ही वह बाहर निकली ये उसे जबरन गाड़ी में बैठा रहे थे, लेकिन जब उसने मना किया तो गोली मार दी।” लड़की के पिता ने कहा कि हमारी मांग है कि हमारे परिवार को सुरक्षा दी जाये और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाये।

फरीदाबाद: प्रताड़ना का शिकार हुई मासूम ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Related posts

केजरीवाल का ऐलान: केंद्र ने नही दी फ्री वैक्सीन तो हम लगवाएंगे फ्री टीका

Aman Sharma

अच्छी खबर: उत्तराखंड में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी

Nitin Gupta

अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज, प्रदेश बन रहा डकैतों का भारत

Breaking News