featured धर्म

रामायण से जुड़े ये रहस्य आप नहीं जानते होंगे, लक्ष्मण 14 साल तक क्यों नहीं सोए..

Ramayan path रामायण से जुड़े ये रहस्य आप नहीं जानते होंगे, लक्ष्मण 14 साल तक क्यों नहीं सोए..

आयोध्या में बन रहे राम मंदिर का 5 अगस्त को पूजन होना है। ऐसे में हर किसी के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। क्योंकि सालों बाद भगवान राम को अपना घर मिलने जा रहा है। जिसकी तैयारी सरकार की तरफ से ऐसी की जा रही है कि, दुनिया देखे। इस बीच भगवान राम के जीवन से जुड़े हुए रहस्य खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं। वैसे तो भगवान राम का जीवन कैसा था हम सभी रामायण में देख चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, भगवान राम के जीवन से जुड़े हुए कुछ ऐसे रहस्य भी हैं। जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आज हम आपको इन्हीं रहस्यों के बारे में बताने जा रहा हैं।

ram 2 रामायण से जुड़े ये रहस्य आप नहीं जानते होंगे, लक्ष्मण 14 साल तक क्यों नहीं सोए..
रामायण के हर 1000 श्लोक के बाद गायत्री मंत्र बनता है
गायत्री मंत्र में 24 अक्षर होते हैं और वाल्मीकि रामायण में 24,000 श्लोक हैंl रामायण के हर 1000 श्लोक के बाद आने वाले पहले अक्षर से गायत्री मंत्र बनता हैl यह मंत्र इस पवित्र महाकाव्य का सार हैl गायत्री मंत्र को सर्वप्रथम ऋग्वेद में उल्लिखित किया गया हैl लेकिन रामायण में गायत्री मंत्र अनोखे सहयोग से बनता है। जिसके बारे काफी काम लोग जानते होंगे।

भगवान राम की बहन
श्रीराम के माता-पिता एवं भाइयों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह मालूम है कि राम की एक बहन भी थीं, जिनका नाम “शांता” थाl वे आयु में चारों भाईयों से काफी बड़ी थींl उनकी माता कौशल्या थींl ऐसा कहा जाता है कि, राजा दशरथ ने अंगदेश के राजा रोमपद को अपनी बेटी को गोद दे दिया था। क्योंकि इनकी कोई संतान नहीं थी।

जिस बहन के लिए रावण ने सीता को चुराया था उसी बहन को रावण ने विधवा किया था
क्या आप जानते हैं कि शूर्पणखा के पति “विद्युतजिव्ह” का रावण ने एक युद्ध के दौरान वध कर दिया था। जिस पर शूर्पणखा ने रावण को मन ही मन श्राप दिया कि मेरे ही कारण तेरा नाश होगा। और रावण का अंजम तो हम सभी जानते हैं।

रावण नहीं कुबेर की थी लंका
रावण जिस सोने की लंका का राजा था, क्या आप जानते हैं कि वह उसने अपने भाई कुबेर को में हराकर हासिल की थी। सोने की लंका और पुष्पक विमान दोनों ही पहले कुबेर के थे।

भगवान राम के भाई किसके अवतार थे?
राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है लेकिन आपको पता है कि उनके अन्य भाई किसके अवतार थे? लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है जो क्षीरसागर में भगवान विष्णु का आसन हैl जबकि भरत और शत्रुघ्न को भगवान विष्णु द्वारा हाथों में धारण किए गए सुदर्शन-चक्र और शंख-शैल का अवतार माना जाता हैl

14 साल तक लक्ष्मण क्यों नहीं सोए
वनवास के 14 वर्षों के दौरान अपने भाई और भाभी की रक्षा करने के उद्देश्य से लक्ष्मण कभी सोते नहीं थेl वनवास की पहली रात को जब राम और सीता सो रहे थे तो निद्रा देवी लक्ष्मण के सामने प्रकट हुईंl उस समय लक्ष्मण ने निद्रा देवी से अनुरोध किया कि उन्हें ऐसा वरदान दें कि वनवास के 14 वर्षों के दौरान उन्हें नींद ना आए और वह अपने प्रिय भाई और भाभी की रक्षा कर सकेl जिसके बाद निद्रा देवी लक्ष्मण की पत्नी और सीता की बहन “उर्मिला” के पास पहुंचीl उर्मिला ने लक्ष्मण के बदले सोना स्वीकार कर लिया और पूरे 14 वर्षों तक सोती रही।

https://www.bharatkhabar.com/rafale-fighter-aircraft-will-take-off-from-frances/
हमने आपको जिन रहस्यों के बारे में बताया है। आज से पहले आप में से बहुत कम लोगों ने इनके बारे में सुना होगा।

Related posts

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत इन राजनेताओं ने दी राजघाट जाकर श्रद्धांजलि 

Rani Naqvi

सीएम रावत ने वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बैठक का किया शुभारंभ

Rani Naqvi

नईम खान-बिट्टा कराटे समेत अलगाववादियों के 21 ठिकानों पर NIA के छापे

Srishti vishwakarma