featured यूपी राज्य

मोदी सरकार देश मे फैला रही अराजकता- कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर

kuldeep rathore 1575390782 मोदी सरकार देश मे फैला रही अराजकता- कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर

यूपी में कांग्रेस ने यूपी के लखीमपुर में किसानों को कुचलने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर का कहना है कि मोदी सरकार देश मे अराजकता फैला रही है।मोदी सरकार की तरफ से किसान आंदोलन को दबाने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। सरकार किसानों से बात करने बजाय उनपर अत्याचार कर रही है। उनकी आवाज सुनने के बाजाय उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार किसानों को सुनना नहीं चाहती इस लिए उनकी आवाजों को दबाने का काम कर रही है।

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों कुचलने के बाद कांग्रेस पूरे देश मे सड़को पर है। घटना स्थल पर जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी में हाउस अरेस्ट कर दिया इन सभी मसलों के विरोध में आज शिमला में कांग्रेस ने अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगो को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे है। यूपी में मंत्री के बेटे पर कार्यवाही के वावजूद कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट किया गया है। बीजेपी की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश मे अराजकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी हिटलरशाही को बर्दाश्त नही करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर है और अगर सरकार का रवैया बदलता नही है तब तक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदार बीजेपी की सरकार की होगी।

Related posts

बीजेपी सरकार जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है: राहुल गांधी

Rani Naqvi

पीएम मोदी का बयान कहा 2022 तक हर भारतीय के पास होगा अपना घर

mahesh yadav

आखिर बिप्लब देब अपने बयानों से क्या साबित करना ताहते हैं?

Breaking News