featured यूपी

मेरठ: फ्लो मीटर बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा, 6 लोग गिरफ्तार

Capture 1 मेरठ: फ्लो मीटर बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा, 6 लोग गिरफ्तार

rp shanu bharti मेरठ: फ्लो मीटर बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा, 6 लोग गिरफ्तारशानू भारती, संवाददाता, मेरठ

कोरोना महामारी में जहां लोग ऑक्सीजन, दवाई और बेड जैसी तमाम समस्याओं को झेल रहे हैं। तो कुछ लोग मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में मेरठ से आई एक खबर ने हड़कंप मचा दिया।

क्राइम ब्रांच-पुलिस को मिली सफलता

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर खेड़े वाली मस्जिद के पास का है। जहां क्राइम ब्रांच और पुलिस को सूचना मिली कि वहां ऑक्सीजन सिलेंडर पर इस्तेमाल किए जाने वाले फ्लो मीटर बनाए जा रहे हैं। जब पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में फ्लो मीटर बनाए जा रहे थे। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री मालिक इमरान और वहां काम कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

MEERUT मेरठ: फ्लो मीटर बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा, 6 लोग गिरफ्तार

1000-1200 में बेचता था फ्लो मीटर

पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसका ये कारखाना गैस के नोजल बनाने का है। लेकिन कोरोना काल में फ्लो मीटर की डिमांड लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में उसने फैक्ट्री में फ्लो मीटर तैयार करने शुरू कर दिए। इमरान ने बताया कि वो मेरठ की विभिन्न स्थानों पर बनी दुकानों पर इन फ्लो मीटर को 1000-1200 रुपए में बेचा करता था।

Related posts

अब कैसे हैं पूर्व सीएम कल्याण सिंह, SGPGI ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Shailendra Singh

विवेक तिवारी का बैकुंठधाम में किया गया अंतिम संस्कार, मंत्री बृजेश पाठक व आशुतोष टंडन रहे मौजूद

mahesh yadav

भारत को बड़ा झटका, स्कॉर्पियन सबमरीन से जुड़ी ख़ुफ़िया सूचनाएं लीक

bharatkhabar