featured यूपी

मथुरा: किसान महापंचायत के मंच से एक साथ हुंकार भरेंगे अखिलेश और जयंत

मथुरा: किसान महापंचायत के मंच से एक साथ हुंकार भरेंगे अखिलेश और जयंत

आगरा: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और राष्‍ट्रीय लोकदल के उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी किसान महापंचायत का मंच साझा करेंगे।

19 मार्च को होगी किसान महापंचायत

मथुरा में 17 मार्च से सपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा, जिसकी तैयारियां पार्टी ने शुरू कर दी हैं। इसके बाद 19 मार्च को नौहझील के मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में सपा की किसान महापंचायत है, जिसमें अखिलेश यादव के साथ रालोद उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।

इस संबंध में रालोद के जिलाध्यक्ष रामरस पाल पौनिया ने बताया कि, इसकी जानकारी पार्टी मुख्यालय से दी गई है। गुरुवार (11 मार्च) से सपा और रालोद के कार्यकर्ता मिलकर किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू करेंगे।

सपा की तैयारियां हुईं तेज

उधर, दोनों कार्यक्रमों को लेकर सपा की भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सपा कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मथुरा में लगाए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर और किसान महापंचायत को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

गौरतलब है कि आरएलडी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर मोरकी मैदान पर एक किसान महापंचायत कर चुके हैं। अब 19 मार्च को मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान पर अखिलेश यादव की किसान महापंचायत होनी है, जिसमें जयंत सपा अध्‍यक्ष के साथ मंच साझा करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी ब्रज में किसान महापंचायत कर चुकी हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर विपक्ष केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को धार बनाकर किसान महापंचायत के जरिए भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है।

Related posts

लखनऊ: पीड़ित किसान की गुहार पर पुलिस कमिश्‍नर ने उठाया बड़ा कदम 

Shailendra Singh

500, 1000 के नोटों पर बोले शाह: कालेधन वाले सदमे हैं

bharatkhabar

हरदोई में ऐसे खत्म हुई प्रेम कहानी, जानकर दंग रह जाएंगे आप  

Shailendra Singh