featured देश

महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM

456 महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM

 

महाराष्ट्र में 40 दिनों के इंतजार के बाद मंगलवार को आखिरकार कैबिनेट का विस्तार हो ही गया। शिंदे कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों ने शपथ ली।

यह भी पढ़े

 

Live Update : बिहार में गिरी एनडीए सरकार, इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे नीतीश

123 8 महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM

इसमें बीजेपी कोटे से 9 और शिंदे गुट से 9 मंत्री शामिल हैं। इस विस्तार में एकनाथ शिंदे और बीजेपी ने सामाजिक समीकरण साधने की कवायद की है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। 50-50 फॉर्मूला के तहत दोनों ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए। सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के प्रभात लोढा सबसे अमीर हैं, जबकि मुख्यमंत्री खुद सबसे कम 10वीं पास हैं।

456 महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM

इन 18 मंत्रियों ने ली शपथ

राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, संजय राठौड, सुरेश खाड़े, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, अतुल सावे, शंभूराज देसाई, मंगल प्रभात लोढ़ा।

10 0 महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM 11 6 महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM

सबसे कम पढ़े लिखे हैं मुख्यमंत्री

नई कैबिनेट में एक मंत्री 10वीं और 5 बारहवीं पास हैं। इनके अलावा एक इंजीनियर, 7 ग्रेजुएट, 2 पोस्ट ग्रेजुएट और एक डॉक्टरेट की उपाधि ले चुके हैं। बीजेपी के विधायक सुरेश खाडे सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। सीएम शिंदे भी 10वीं पास हैं और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ग्रेजुएशन किया है।

Related posts

Gupt Navratri 2021: गुप्त नवरात्री में इन उपाय से मिलेगी सेहत और धन से जुड़ी हर समस्या से मुक्ति

Yashodhara Virodai

सेना 2020 में अपनी भागीदारी को बढ़ाएगा रोसोबोरोन एक्सपोर्ट

Samar Khan

यूपी पंचायत चुनाव की ‘सप्रेम भेंट’ पर पुलिस का प्रहार, छह गिरफ्तार

Shailendra Singh