featured यूपी

बरेली: शादी के बाद असली और नकली जेवर को लेकर भिड़ें दोनों पक्ष, अगुआ ने की आत्महत्या

बरेली: शादी के बाद असली और नकली जेवर को लेकर भिड़ें दोनों पक्ष, अगुआ ने की आत्महत्या

बरेली(bareilly): जिले की एक शादी समारोह में लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में जमकर विवाद हुआ। लड़के के पक्ष ने लड़की पक्ष पर नकली जेवर लाने का आरोप लगाया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और शादी करने वाले अगुआ ने आहत होकर आत्महत्या कर ली।

लड़के पक्ष ने लगाया था आरोप

बरेली जिले के अलीगंज के मंडोरा गांव में प्रकाश पाल नाम के व्यक्ति के घर में लड़के की शादी थी। यह शादी प्रकाश पाल के साले के लड़के ओमप्रकार ने तय करवाई थी। शादी होने के बाद पहली विदाई पर लड़के के पक्ष ने जो जेवर दुल्हन को दिए थे। लड़के पक्ष ने आरोप लगाया की हमने पहले असली जेवर दिये थे। बाद में लड़की नकली जेवर पहन कर आई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। लड़के पक्ष के लोगों ने अगुआ ओमप्रकाश से भी इस मामले की बात कही।

फांसी के फंदे से लटकता मिला अगुआ

शराब पीने के बाद वह जंगल की तरफ चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद वह वापस नहीं आया। गांव वालों ने काफी खोजबीन की और तब देखा कि वह पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts

बहन रिद्दीमा को भी पसंद है आलिया-रणबीर की जोड़ी! गिफ्ट किया ये खूबसूरत गिफ्ट

rituraj

लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक, कारोबारियों से लेकर आम जनता से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा

Neetu Rajbhar

शादी की दावत खाने के बाद नवनिर्वाचित महिला प्रधान की मौत, जानिए पूरी घटना     

Shailendra Singh