featured Breaking News देश

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लालू और पीएम मोदी ने किया ट्वीट

sonia bday सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लालू और पीएम मोदी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली। आज गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान का पहला दिन है। बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस में पहले से ही खुशी का माहौल है। ये जश्न चुनाव को लेकर नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन का है।

जनपथ के बाहर लोग पटाखे फोड़कर और तमाम अन्य तरहों से उनके जन्मदिन का उल्लास मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को बधाई दी है। लालू ने कहा समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

 

sonia bday सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लालू और पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी हर साल जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बधाई देते हैं।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सोनिया गांधी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। अमरिंदर सिंह ने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ और लंबी जिंदगी की प्रार्थना करता हूं।

चुनाव के बीच ही राहुल गांधी को भी कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का काम चल रहा है।अगले सप्ताह उन्हें उनकी मां और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति का प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणा कर दी जाएगी।

Related posts

ताजमहल को तूफान से पहुंचा नुकसान, मीनार की खिड़की का पल्ला टूटा

lucknow bureua

राम जन्मभूमि पूजन तीन चरणों में होगा पूरा, जाने कौन-कौन से वो तीन चरण

Rani Naqvi

23 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul