Breaking News featured देश भारत खबर विशेष शख्सियत

जन्मदिन विशेष: जानिए सोनिया गांधी कैसे बनी अपनी सास की फेवरेट बहु

1 120916100428 जन्मदिन विशेष: जानिए सोनिया गांधी कैसे बनी अपनी सास की फेवरेट बहु

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी आज 71 साल की हो गई हैं। सोनियां गांधी के बारे में बात करें तो वो अपनी सास इंदिरा गांधी की सबसे फेवरेट बहु थी। उन्होंने इंदिरा गांधी जैसी आयरन लेड़ी का दिल पहली मुलकात में ही जीत लिया था, जिसके चलते इंदिरा उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करती थी। एनआई सरकार द्वारा सोनिया गांधी के जीवन पर एक किताब प्रकाशित कि गई थी, जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े सभी पहलू लिखे हुए हैं। आज हम आपको उसी किताब में लिखी कुछ खास बाते बता रहे हैं। किताब में सोनिया गांधी और राजीव गांधी के प्यार की चर्चा की गई है।1 120916100428 जन्मदिन विशेष: जानिए सोनिया गांधी कैसे बनी अपनी सास की फेवरेट बहु

इसमें लिखा है कि राजीव गांधी ने सोनिया से शादी करने के लिए इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर मनाया था। उन्होंने सोनिया मानो के साथ अपनी दोस्ती की सारी बारिकिया मां को लिख भेजी थी, जिसके जवाब में इंदिरा ने सोनिया से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जब सोनिया अपनी होनी वाली सास इंदिरा से पहली बार मिली को वो काफी तनाव में थी। राजीव उन्हें अपनी कार में बिठाकर कैम्ब्रिज से लंदन अपनी मां से मिलवाने के लिए लेकर गए थे।

इंदिरा जानती थीं कि सोनिया इंग्लिश से ज्यादा फ्रेंच लैंग्वेज में कम्फर्टेबल थीं। इसी वजह से उन्होंने फ्रेंच में बात की थी।मुलाकात लंदन के हाई कमिश्नर के आवास पर हुई थी, जहां इंदिरा ठहरी थीं। उस मीटिंग के दौरान सोनिया की ईवनिंग ड्रेस हाई हील में फंसकर थोड़ी फट गई थी। इंदिरा ने उनकी परेशानी समझते हुए खुद सुई-धागे से ड्रेस को सिलाई कर ठीक किया था।

Related posts

पॉप सिंगर अरियाना के कॉन्सर्ट में हुआ ब्लास्ट, 19 की मौत 50 लोग घायल

Rani Naqvi

बिहार में महागठबंधन का फार्मूला तय, शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा

Ankit Tripathi

ऑपरेशन संकट मोचनः 143 भारतीय स्वदेश लौटे (वीडियो)

bharatkhabar