featured देश राज्य

इस्तीफा देते हुए बोले MJ.अकबर मैंने निजी  हैसियत से आरोपों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है

एमजे अकबर 2 इस्तीफा देते हुए बोले MJ.अकबर मैंने निजी  हैसियत से आरोपों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है

एमजे अकबर ने आज बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस्तीफे का ऐलान किया। जारी विज्ञप्ति में अकबर ने सिर्फ 8 वाक्य और 83 शब्दों (अंग्रेजी में) जारी किए गए बयान का उपयोग करते हुए इस्तीफा दिया।एमजे अकबर ने इस्तीफा देते हुए बयान दिया कि ”मैंने निजी  हैसियत से अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है। मेरे ऊपर लगे सभी तरह के झूठे आरोपों के खिलाफ मैं कानूनी लड़ाई लड़ना चाहता हूं।

 

 

एमजे अकबर 2 इस्तीफा देते हुए बोले MJ.अकबर मैंने निजी  हैसियत से आरोपों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है
इस्तीफा देते हुए बोले MJ.अकबर मैंने निजी  हैसियत से आरोपों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है

इसे भी पढ़ेःएमजे अकबर ने यौन शौषण का आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी पर ठोका मानहानि का केस

अकबर ने कहा यही कारण है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफा विदेश मंत्री के कार्यालय को भेज दिया है। अकबर ने कहा “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को देश सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं।”MeToo के चलते विदेश राज्यमंत्री पर लगे थे यौन शोषण के आरोप।

आपको बता दें कि तमाम सफाई देन के बावजूद एमजे अकबर कतो आखिरकार मंत्री पद सके हाथ धोना पड़ गया है। यानी की अकबर को विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। ऐसा पहली बार हुआ है,जब मोदी सरकार के किसी मंत्री ने किसी विवाद में घिरने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई तरह के आरोप लगे है मोदी की कैबिनेट पर लेकिन इस्तीफा अभी तक आरोपों के चलते किसी का भी नहीं हुआ।ऐसा पहला वकया है जब मोदी के मंत्री ने लगातार विपक्ष और मी टू कैम्पेन के दबाव में आकर मंत्री पद त्यागा।

विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर कई अखबारों के संपादक रहे हैं

एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी ने अकबर के इस्तीफे के बाद ट्वीट कर कहा कि अकबर के इस्तीफे से हम महिलाओं को सुकून मिला है।हम खुद को दोषमुक्त महसूस कर रही हैं।रहमानी ने कहा कि मुझे उस दिन का इंतजार है जब कोर्ट में भी मुझे न्याय मिलेगा।गौरतलब है कि विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर कई अखबारों के संपादक रहे हैं। उनके ऊपर अब तक लगभग दर्ज भर महिला पत्रकारों ने #MeToo कैंपेन के तहत आरोप लगाए हैं।

maheshkumar 1 5 इस्तीफा देते हुए बोले MJ.अकबर मैंने निजी  हैसियत से आरोपों के खिलाफ लड़ने का निर्णय लिया है

 महेश कुमार यादव

Related posts

भारत ने जताई गिलगित-बाल्टिस्तान पर दिए पाकिस्तान के आदेश पर कड़ी आपत्ति

Rani Naqvi

बाबा जयगुरुदेव के कार्यक्रम में मची भगदड़, 19 लोगों की मौत

Rahul srivastava

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस सोमवार को बनाएगी प्रत्याशियों के पैनल

Rani Naqvi