मुंबई। हाल ही में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब का लेटेस्ट फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पापा का फोटो फ्रेम बड़े ही प्यार से निहार रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे तैमूर पापा को मिस कर रहे हैं और उनका फोटो देख इमोशनल हो गए। ये फोटो इंस्टाग्राम पर तैमूर के फैन पेज पर शेयर की गया है। इसमें तैमूर पोनी बनाए हुए हैं और हमेशा की तरह बहुत ही क्यूट लग रहा है। इसमें तैमूर पोनी बनाए हुए हैं और हमेशा की तरह बहुत ही क्यूट लग रहा है।
बता दें कि तैमूर मोस्ट पॉपुलर स्टारकिड है और मीडिया भी उन्हें क्लिक करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। हालांकि, एक इंटरव्यू में करीना-सैफ ने स्टेटमेंट दिया था कि तैमूर मीडिया के अटेंशन को नहीं समझता है और हम चाहते हैं कि वो अभी नॉर्मल लाइफ ही जिए।