मनोरंजन

सलमान खान का लोगों ने किया स्वेग” से स्वागत

6 2 सलमान खान का लोगों ने किया स्वेग" से स्वागत

नई दिल्ली। काला हिरण शिकार केस सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली हैं और दो दिन बाद सलमान खान जेल से बाहर आ गए हैं जिसका जश्न सलमान के फैन्स ने काफी अच्छें से मनाया। जमानत मिलने के बाद सलमान खान शनिवार को जोधपुर जेल से रिहा होकर मुंबई पहुंच गए। मुंबई एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक सड़क पर उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। सलमान को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में प्रशंसक उतर आए।

6 2 सलमान खान का लोगों ने किया स्वेग" से स्वागत

उनके घर के बाहर भी फैंस जमा हो गए। प्रशंसकों ने सलमान के पहुंचते ही आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। सलमान ने भी अपने परिजनों के साथ घर की बालकनी पर आकर हाथ हिलाते हुए प्रशंसकों का आभार जताया।सलमान ने इस दौरान अपने हाथों को जोड़कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। सलमान के साथ उनके माता-पिता भी बालकनी पर खड़े रहे। सलमान एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर अपने चिर-परिचित अंदाज में आए।

हिट ऐंड रन केस में भी उनका यह अंदाज दिखा था। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आ रहे थे।मुंबई में गैलक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान के घर के बाहर इकट्ठा समर्थकों ने उनके घर पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की। फैंस ने पटाखे फोड़कर सलमान की रिहाई को सेलिब्रेट किया। सलमान जोधपुर जेल से शाम साढ़े पांच बजे निकले और सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से एक चार्टर्ड विमान से शाम पौने आठ बजे वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। घर के बाहर फैंस के हुजूम को देखते हुए इस दौरान ट्रैफिक को वनवे किया गया।

इससे पहले शनिवार को जमानत देते हुए जोधपुर सेशंस कोर्ट ने कहा कि 7 मई को सलमान को फिर से कोर्ट के सामने पेश होना होगा। सलमान को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना कोर्ट की इजाजत के वह देश छोड़कर ना जाएं। सलमान को 25-25 हजार रुपये के दो बॉन्ड भरने के बाद जमानत दी गई। जमानत मिलने के बाद सलमान एक चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए। इससे पहले सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने सलमान को ले जाने वाली गाड़ी को जेल के अंदर ले जाने की भी अनुमति दी थी।

रिहाई से पहले जेल परिसर में उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी पहुंचीं। वहीं उनके बॉडीगार्ड शेरा भी कोर्ट में सुनवाई से लेकर जेल से रिहाई तक लगातार नजर आए।
जमानत पर सुनवाई से पहले हुए जज का ट्रांसफर शुक्रवार शाम को राजस्थान सरकार ने 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया था। इनमें शुक्रवार को सलमान की बेल अर्जी पर सुनवाई करने वाले जज रविंद्र कुमार जोशी भी शामिल थे।

हालांकि किसी जज के ट्रांसफर के फैसले के अमल में एक सप्ताह से 10 दिन तक का वक्त लगता है। इसलिए रविंद्र कुमार जोशी ने ही सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बता दे कि सलमान खान को अब कोर्ट के फैसले के अनुसार 7मई को कोर्ट में पेश होना हैं और कोर्ट ने यें भा साफ किया हैं कि सलमान खान को विदेश यात्रा के लिए कोर्ट से परमिशन लेना होगा।

Related posts

शादी के 13 साल बाद मॉडल ने लगाया पति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Rani Naqvi

जानिए किस एक्ट्रेस के लिए अक्षय दे रहे हैं पत्नी ट्विंकल को धोखा !

Anuradha Singh

तनिष्क विज्ञापन विवाद के चलते जीशान अय्यूब की पत्नी रसिका ने शेयर की गोदभराई की तस्वीर, स्पेशल मैरिज एक्ट को पढ़ने की दी सलाह

Samar Khan