featured दुनिया

चाइनीज यूनिर्विसटी ऑफ हांगकांग के पूर्व कुलपति चार्ल्स काव का 84 साल में निधन

चाइनीज यूनिर्विसटी ऑफ हांगकांग के पूर्व कुलपति चार्ल्स काव का 84 साल में निधन

नई दिल्ली: चाइनीज यूनिर्विसटी ऑफ हांगकांग के पूर्व कुलपति व ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी के लिए 2009 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले चार्ल्स के. काव का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। काव अल्जाइमर्स से पीड़ित थे। हालांकि अभी तक काव के निधन के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। काव आईटीटी कोर में अनुसंधानकर्ता थे। 1966 में काव और उनके सहकर्मी ने एक शोधपत्र प्रकाशित किया था जिसमें कहा गया था कि शुद्ध ग्लास फाइबर का इस्तेमान संचार माध्यम के रूप में किया जा सकता है।

 

चार्ल्स के काव चाइनीज यूनिर्विसटी ऑफ हांगकांग के पूर्व कुलपति चार्ल्स काव का 84 साल में निधन

 

ये भी पढें:

Asia cup 2018: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भिडंत आज, जो जीता वह फाइनल में
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की,पाकिस्तान को दी चेतावनी

 

इस तकनीक ने नव-विकसित लेजर के साथ मिलकर संचार उद्योग को बढ़ावा दिया। ‘द साऊथ चाइना मार्निंग पोस्ट’ ने अपने संपादकीय में कहा कि काव के कामकाज ने ‘इंटरनेट’ को संभव बनाया। नोबेल फाउंडेशन की ओर से जारी जीवनी के अनुसार, चार्ल्स कुएन काव का जन्म चार नवंबर, 1933 को शंघाई में हुआ था। उनकी मां कवयित्री थीं जबकि पिता अमेरिका में शिक्षित एक न्यायाधीश थे। उनका परिवार 1948 में हांगकांग आया, जहां काव ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की। उन्होंने लंदन के वूलविच पॉलिटेक्निक से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी की। काव 1987-96 तक चाइनीज यूनिर्विसटी ऑफ हांगकांग के कुलपति रहे थे।

 

ये भी पढें:

 

पाकिस्तान के बार-बार कश्मीर मुद्दा उठाने का यूएन में कोई प्रभाव नही होगा
पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में किया सीज फायर का उल्लंघन, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

By: Ritu Raj

Related posts

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुए दोनों बेटे

rituraj

जानिए: क्यों मक्का मस्जिद केस में आरोपियों को बरी करने वाले जज ने दिया इस्तीफा

Rani Naqvi

Cyclone Tauktae: धीमी पड़ी ताउते तूफान की रफ्तार, मुंबई में 6 लोगों की मौत

Saurabh