featured दुनिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की,पाकिस्तान को दी चेतावनी

donald trump 2 संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की,पाकिस्तान को दी चेतावनी

नई दिल्ली:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि गरीबों के लिए भारत ने कई सफल प्रयास किए हैं। ट्रंप ने भारत को ‘फ्री सोसायटी’ मानते हुए गरीबी पर सफलता पाने का श्रेय दिया, उन्होंने कहा कि भारत ने लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने तेल उत्पादन को लेकर भी इसके बढ़ते दाम पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस कार्यक्रम में दुनिया के बड़े नेता शामिल हुए।

 

donald trump 2 संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तारीफ की,पाकिस्तान को दी चेतावनी

 

ये भी पढें:

 

शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने के लिये दिल्ली सरकार ने नियमों में किया संशोधन
दिल्ली के अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत हुई जमींदोज,2 मासूम की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

 

इसी दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दे दी है। अमेरिका से आर्थिक मदद दिए जाने के बावजूद आतंकवाद पर उसके रवैए से ट्रंप खासा नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अमेरिका उसी की मदद करेगा जो उसका सम्मान करेगा। अपने भाषण में ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के साथ हुई अपनी बातचीत को भी सफल बताया। उन्होंने कहा कि अब नॉर्थ कोरिया से कोई मिसाइल उड़ती नहीं दिखती और अब वह अपने पड़ोसी देशों को धमकियां भी नहीं देता।

ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध के अपने फैसले पर भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रमुख तेल उत्पादक देशों (OPEC) से तेल उत्पादन बढ़ाने को कहा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उनके इस रवैए से दुनिया का अनादर हुआ है। अपने संबोधन को खत्म करते हुए ट्रंप ने बाकी देशों की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा।

 

ये भी पढें:

 

दिल्लीः सितंबर के महीने में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी का इजाफा
यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है आप

 

By: Ritu Raj

Related posts

CWG 2022 के पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

Rahul

Video: कार की टक्‍कर से हवा में उछल गए युवक, हुई दर्दनाक मौत

Shailendra Singh

फ्लाइट में छेड़छाड़ का शिकार हुई दंगल गर्ल, रो-रो कर बताई आपबीती

Rani Naqvi