featured देश मध्यप्रदेश राज्य

5 अक्टूबर को जबलपुर दौरे पर जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा-गली-गली में शोर है हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच अक्टूबर को जबलपुर जा रहे हैं जिसको लेकर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता तैयारी करने में जुट गए हैं। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव  ने मंगलवार को बल्देवबाग कार्यालय में बैठक की। इसमें राहुल गांधी के दौरे की रणनीति पर चर्चा की गई।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नर्मदा पूजन करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। और सबसे पहले वे ग्वारीघाट में नर्मदा पूजन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस का रोड शो प्रारंभ होगा। जो शास्त्री ब्रिज, कमानिया गेट, शास्त्री ब्रिज, गोहलपुर,अब्दुल हमीद चौक, मंडी मदार टेकरी व कलेक्ट्रेट से होते हुए शिवाजी मैदान में खत्म होगा।

राहुल करेंगे रोड शो

इसके बाद कुछ नागरिकों के साथ चर्चा का कार्यक्रम होगा। इस रोड शो के लिए कांग्रेस नेता जगह-जगह मंज लगाकर स्वागत करेंगे। पार्षद जतिन राज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। पार्टी की बैठक में तरुण भनोत, सतीश तिवारी, रेखा विनोद जैन, दिनेश यादव व अन्य नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया ‘दिशाहीन नेता’

आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेठी दौरे पर है जहां राहुल ने कई जगह जाकर कई सभाओं को संबोधित किया। साथ ही राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर राफेल मामले पर जमकर निशाना साधा। वहीं खास बात यह है कि महज कुछ दिनों बाद मध्यप्रदेश सहित चार प्रदेशों में विधानसभा चुनाव हैं।

जिसकी तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस लिया है। साथ ही इसके कुछ दिनों बाद देश में सबसे बड़े चुनाव यानि लोकसभा चुनाव है जिनमें कांग्रेस सहित कई पार्टियां कथित तौर पर महागठबंधन बनाने के मूड में नजर आ रही है।

Related posts

आप को लगा झटका, रद्द हुई 20 विधायकों की सदस्यता, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Rani Naqvi

भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के लिए दहशतगर्दी जिम्मेदार नहीं: अब्दुल बासित

Rahul srivastava

भारतीय सेना ने वापस लौटाया चीनी सैनिक, गलती से LAC पार कर भारतीय सीमा में हुआ था दाखिल

Aman Sharma