Breaking News featured देश

भारतीय सेना ने वापस लौटाया चीनी सैनिक, गलती से LAC पार कर भारतीय सीमा में हुआ था दाखिल

WhatsApp Image 2021 01 09 at 3.04.35 PM भारतीय सेना ने वापस लौटाया चीनी सैनिक, गलती से LAC पार कर भारतीय सीमा में हुआ था दाखिल

लद्दाख। शुक्रवार का भारतीय फौज के द्वारा पकड़े गए चीनी सैनिक को वापस लौटा दिया गया है। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में शुक्रवार को पकड़े गए ष्पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए ) के सैनिक को आज वापस चीन को सौंप दिया है। आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह चीनी सैनिक 8 जनवरी को गलती से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर के भारतीय सीमा में घुस आया था।

शुक्रवार को भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा ;एलएसीद्ध पार कर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो ;झीलद्ध के दक्षिणी तट पर भारतीय भू.भाग पर एक चीनी सैनिक को दबोचा था। खबर यह है कि भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को वापस लौटा दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को लद्दाख में एलएसी के भारतीय सीमा के अंदर चीन के एक सैनिक को घूमते दखा गया जिसको भारतीय फौज ने पकड़ लिया था। चीनी सैनिक को पैंगोंग झील के दक्षिण छोर से पकड़ा गया। चीनी सैनिक के बयान पर यकीन करें तो ये सैनिक रास्ता भटक कर भारत की सीमा में प्रवेश कर गया था। तभी वहां तैनात भारतीय सैनिकों से इसे पकड़ लिया था।

बता दें कि एलएसी के दोनों ओर भारत और चीन के सैनिक पिछले साल से ही तैनात हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारतीय सेना ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे वापस कर दिया।

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को ऐसे समय में वापस लौटाया है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत आठ महीने से गतिरोध जारी है। सेना ने बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक सैनिक एलएसी पार कर भारतीय सीमा में आ गया था। इसके बाद उसे वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उस सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक गया था।

 

Related posts

आखिरी टेस्ट मैंच के तीसरे दिन का खेल खत्म, इग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर बनाये 114 रन

mahesh yadav

बरसों से मनाए जाने वाले दशहरा की इन बातों से आप भी हैं अंजान, जाने क्यों मनाया जाता है

Rani Naqvi

5 मिनट में दिल्ली को निसाना बना सकता था पाक: कदीर खान

bharatkhabar