featured खेल देश

CWG 2022 के पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

CWG 2022 के पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

 

हाल ही में बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 61 पदक अपने नाम किए हैं। इन खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास पर मुलाकात की ।

यह भी पढ़े

 

सलमान रुश्दी की हालत नाजुक, फ़िलहाल वेंटिलेटर पर, एक आंख जाने का ख़तरा

आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 61 मेडल अपने नाम किए थे। इंग्लैंड की जमीन पर जब ये खेल जारी थे तब भी प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर के माध्यम से पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते थे और उनका उत्साह वर्धन करते थे।

 

 

राजनाथ सिंह ने भी की थी मुलाकात

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय सशस्त्र बलों के उन खिलाड़ियों से मुलाकात की जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और इसे शानदार करार दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैन्य बलों के खिलाड़ियों के साथ बातचीत शानदार रही। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को खुश किया और अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया ।इन एथलीट को भविष्य के लिए सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं।

 

 

ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

भारत ने इन खेलों में कुल 61 पदक अपने नाम किए थे जिसमें से उन्होंने 22 स्वर्ण पदक जीते थे। भारतीय खिलाड़ी 16 रजत पदक और 23 कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे थे। भारत ने इस बार कई खेलों में इतिहास रचा था। एथलेटिक्स में भारत को अच्छी खासी सफलता मिली थी। तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर जैसे खिलाड़ियों ने पहली बार पदक अपने नाम कर इतिहास रचा था। महिला क्रिकेट को इन खेलों में पहली बार मौका मिला था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के हिस्से रजत पदक आया था। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी।

 

 

Related posts

चलती ट्रेन में हुआ महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

mahesh yadav

एनआईटी श्रीनगर का शिलान्यास कार्यक्रम 19 को, धन सिहं रावत ने ली विशेष बैठक

Trinath Mishra

पराली जलाने पर 45 किसानों पर 1 लाख 7500 रुपये का जुर्माना

Rani Naqvi