featured मनोरंजन

फ्लाइट में छेड़छाड़ का शिकार हुई दंगल गर्ल, रो-रो कर बताई आपबीती

zaira wasim

मुंबई। दंगल फिल्म में अपने किरदार से सबकी लोकप्रिय बनी जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की गई। जायरा ने घटना का वीडियो बनाकर भी अपलोड किया है। वीडियो में जायरा ने रोते हुए अपने साथ हुई आप-बीती बताई है। जायरा ने आरोप लगाया है कि विस्तार एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने इसकी शिकायत फालइट के क्रू से की तो उन्होंने भी उनकी कोई मदद नहीं की। दरअसल जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थी।

zaira wasim
zaira wasim

बता दें कि जायरा ने फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठाकर अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था। लेकिन जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही मगर बाद में फिर वो इस तरह की हरकत कर रहा है। मैंने कोशिश की थी कि इस घटना का एक वीडियो बना लूं लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।

वहीं जायरा जब मुंबई पहुंची तो उन्होंने एक लाइव वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में जायरा ने रोते हुए अपने साथ होने वाली घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वहां सभी लोग मौजूद थे। लेकिन मेरी मदद किसी ने नहीं की।

Related posts

मलाइका ने अरबाज से क्यूं मांगे 15 करोड़

Anuradha Singh

इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैंच

mahesh yadav

यूपी के गोंडा में चौकी के सामने से 5 साल के बच्चे का अपहरण, गुंडो ने मांगीं करोड़ों की फिरौती..

Rozy Ali