Breaking News featured देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में हुआ निधन

रघुवंश प्रसाद सिंह

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया हैं। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दिल्ली एम्स में ली। बीते दिनों रघुवंश प्रसाद सिंह को तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही। इसी के चलते रविवार को उनका निधन हो गया।

पत्र लिख आरजेडी छोड़ने का किया था ऐलान

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान बिहार के कद्दावर नेता के तौर पर होती थी। अचानक उनकी तबियत ख़राब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय जनता दाल (आरजेडी) को छोड़ने का ऐलान किया था।

लालू यादव ने इस्तीफे को किया नामंजूर

हालांकि, रघुवंश प्रसाद सिंह के राष्ट्रीय जनता दाल (आरजेडी) से इस्तीफे को लालू प्रसाद यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया था। साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं।

नीतीश कुमार को भी लिखा था पत्र

दिल्ली के एम्स से ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने तीन मांगे रखी थीं। फिलहाल बिहार में विधानसभा चुनाव है। इससे ठीक पहले रघुवंश प्रसाद के निधन की चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं।

Related posts

कैंसर और मोटापे से बचना है तो ऐसे करें खीरे का इस्तेमाल..

Mamta Gautam

योगी सरकार को घेरने की तैयारी में युवा, मनाएंगे यूपी बेरोजगार दिवस

Aditya Mishra

रैली के दौरान मायावती के साथ दिखे भाई- भतीजा, मायावती ढूंढ रही है अपना सियासी वारिस ?

Pradeep sharma