Breaking News featured देश

कोरोना केस बढ़ने से ऑक्सीजन आपूर्ति में आई कमी

कोरोना

देश में कोरोना वायरस के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते अब देश के अलग अलग हिस्सों में अब ऑक्सीजन सप्लाई में कमी की बातें सामने आ रही हैं। अधिकारीयों का कहना है कि जैसे-जैसे देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ रही हैं, वैसे वैसे अब ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी कमी आ रही हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना के अब तक 47 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं। एक दिन पहले ही देश में 97 हजार नए केस दर्ज किए गए थे, जो कि एक दिन में सर्वाधिक मामलें है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 77 हजार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं।

कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

कोरोना वायरस से सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र में है, महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 10 लाख 37 हजार से ज्यादा केस हो चुके हैं और देश में हुई कुल मौतों का लगभग 36 फीसदी हिस्सा भी इसी राज्य से हैं।

मुंबई में भी स्थिति नाजुक

मुंबई में भी कोरोना से हालात बेहद खराब है। यहां पनवेल के निरामया अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अमित थडानी का कहना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई मिलनी मुश्किल होती जा रही हैं।

डॉक्टर अमित थडानी का कहना है कि यह परेशानी आधारभूत स्तर पर ही हैं, क्योंकि ऑक्सीजन के फिलिंग स्टेशनों को ही उत्पादकों से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही हैं। इस वक्त ऑक्सीजन की सप्लाई सीमित हैं। उन्होंने बताया कि अगर हम 50 सिलेंडर की मांग करते हैं, तो हमें 5 से 7 सिलेंडर ही मिल रहे हैं।

मुंबई में भी ऑक्सीजन की कमी: अधिकारी

वही, दूसरी तरफ नवी मुंबई नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें भी कई अस्पतालों से ऑक्सीजन सप्लाई की आपूर्ति में आ रही कमी की रिपोर्ट मिल रही हैं। इस बारे में हमने राज्य सरकार के अधिकारियों से अनुरोध किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में केस बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन की मांग में भी बढ़ोतरी देखी गई हैं।

कोरोना केस बढ़ने की वजह आर्थिक गतिविधि शुरू होना: विशेषज्ञ

सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र और देश के कुछ अन्य हिस्सों में कोरोना के मामलें बढ़ने की एक वजह आर्थिक गतिविधियों का दोबारा शुरू होना हैं। साथ ही स्थानीय त्योहार और लॉकडाउन की थकावट की वजह से भी लोग बाहर निकल रहे हैं।

भारत में महामारी की स्थिति से काफी दुखी हूँ: विशेषज्ञ

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में बायोस्टैटिस्टिक्स और महामारी विशेषज्ञ भ्रमर मुखर्जी ने कहा है कि वे भारत में महामारी की स्थिति से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हर हफ्ते यह संकट बद से बद्तर होता जा रहा है, पर देश के एक बड़े हिस्से ने इसे नजरअंदाज करने का फैसला कर लिया हैं।

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को दी मदद

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी मध्य प्रदेश में भी देखने को मिली हैं। मध्य प्रदेश में दो दिन पहले ही 4 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। केंद्र सरकार ने आपात स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश को 1 हजार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीनें पहुंचाई थीं, जिन्हें बाद में भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों तक पहुंचाया गया, ताकि आसपास के किसी राज्य में ऑक्सीजन आपूर्ति में कमी न आ पाए।

Related posts

25000 का इनामी सपा नेता गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

Aditya Mishra

एक इवेंट में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की प्रेम कहानी के बारे में बताया, जाने क्या कहा

Rani Naqvi

सीएम योगी ने दिया आदेश, 15 दिसंबर के बाद गंगा में न गिरे नालों का दूषित पानी

mahesh yadav