featured खेल देश

पूर्व कप्तान MS धोनी के माता पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

MS Dhoni Chennai Super Kings IPL 2021 Updates

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका साया अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के घर पर भी पड़ गया है।

बता दें एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी सिंह धोनी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद दोनों को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों की स्थिति सामान्य

जानकारी के मुताबिक एमएस धोनी के माता-पिता रांची के पल्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। और दोनों की स्थिति सामान्य है, उनका ऑक्सीजन का स्तर भी ठीक है।

बताया जा रहा है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। और अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी और उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा।

झारखंड में कोरोना की स्थिति

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4401 नए मामले सामने आए, जबकि 46 और मरीजों की मौत हो गई। जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1502 हो गई है।

वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,67,346 हो गई है। बता दें कि राज्य में 1,35,256 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा 30,588 अन्य संक्रमितों का इलाज जारी है।

Related posts

Tokyo Paralympics 2020: भारत का कमाल, अब तक 13 पदक देश के नाम, जानिए, कितने खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रोशन?

Saurabh

बीमार पती से मिलने के लिए शशिकला को मिली 5 दिन की परोल

Rani Naqvi

दिल्ली हिंसा से पहले सामने आए वीडियो पर बोले कपिल मिश्रा लोग कानून का समर्थन कर रहे हैं

Rani Naqvi