राज्य देश

चारा घोटाला: 37 अभियुक्तों की ओर से बहस पूरी, फैसला 18 को

lalu prasad yadav

रांची। चारा घोटाला के दुमका कोषागार से संबंधित आरसी 45 ए/96 मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में दोषी करार दिए गए नौ अभियुक्तों की ओर से बहस की गई। पांचवे दिन मंगलवार को 37 दोषी करार सभी अभियुक्तों की ओर से बहस पूरी कर ली गई। मामले में अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी।

lalu prasad yadav
lalu prasad yadav

विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बहस की गई। अदालत में जिन अभियुक्तों की ओर से बहस की गई, उनमें सर्वेन्दू कुमार दास, संजय शंकर, संजय अग्रवाल, शशि कुमार सिंह, सुनील सिन्हा ,सुशील सिन्हा, राजन मेहता, त्रिपुरारी मोहन और विनोद झा का नाम शामिल है। सभी अभियुक्तों की ओर से कहा गया कि हम लंबे समय से ट्रायल फेस कर रहे हैं। हम बीपी, शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं इसलिए कम से कम सजा दी जाए।

सीबीआई के वरीय विशेष लोक अभियोजक शिवकुमार काका ने इसका विरोध करते हुए अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा देने की मांग की। मामले में सभी दोषी करार 37 अभियुक्तों की ओर से अल्फाबेटिकली बहस पूरी कर ली गई। मामला दुमका कोषागार से 34 करोड़ 91 लाख 54 हजार रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। यह निकासी 1991- 92 और 1995 -96 के दौरान की गई थी।

Related posts

सीएम गहलोत का बीजेपी पर तंज, कहा-बजट सत्र में नई योजनाओं के ऐलान में ‘विपक्ष भी बजा सकता है ताली’

Yashodhara Virodai

जम्मू एवं कश्मीर में पेलेट गन का इस्तेमाल रोका जाए: एमनेस्टी

bharatkhabar

लाल किले के कुएं में मिला डिफ्यूज ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस

kumari ashu