Breaking News featured दुनिया देश भारत खबर विशेष

मूकबधिर महिला, पकिस्तान से भारत आई मूकबधिर महिला गीता को मिले उसके असली माँ बाप

geeta1mHjA1quB4g e1615446440867 मूकबधिर महिला, पकिस्तान से भारत आई मूकबधिर महिला गीता को मिले उसके असली माँ बाप

कराची – साल 2015 में पाकिस्तान से भारत आई एक मूकबधिर महिला को काफी प्रयासों के बाद आख़िरकार महाराष्ट्र में रहने वाली उसकी माँ से मिला दिया गया। उस भारतीय मूकबधिर महिला का नाम गीता बताया रहा है।

महाराष्ट्र राज्य के नैगांव में रहती है उस महिला की माँ –
बताया जा रहा है कि गीता की असली माँ महाराष्ट्र राज्य के नैगांव में रहती है। पाकिस्तान के एक सामाजिक कल्याण संगठन ने इस मूक बधिर भारतीय महिला को आसरा दिया था। पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि इस ट्रस्ट ( ईधी वेल्यफेयर ट्रस्ट) के प्रमुख अब्दुल सत्तार ईधी की पत्नी बिलकिस ईधी ने बताया कि महिला लगातार मेरे सम्पर्क में थी तथा काफी लम्बे समय और बेहद अथक प्रयासों के द्वारा लड़की को उसकी असली माँ से मिलवा दिया गया।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी रही है अहम् भूमिका –
बता दे कि उस मूकबधिर महिला को पाकिस्तान से भारत लाने में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी अहम् भूमिका थी। बताया जा रहा है कि साल 2015 में यह मामला सुषमा स्वराज के सामने आया तो उन्होंने तुरंत उस मूकबधिर महिला को भारत लाने का इंतज़ाम किया। लेकिन उसके माँ बाप का पता नहीं था, काफी अथक प्रयासों के द्वारा उसके माँ बाप को ढूंढा गया। तथा डीएनए जांच के बाद महिला को उसकी माँ के हवाले कर दिया गया। आपको यह भी बता दे कि उस महिला के पिता का देहांत बहुत पहले हो गया है, और उसकी माँ ने दूसरी शादी कर ली है। अब वो महाराष्ट्र राज्य के नैगांव में रहती है।

Related posts

योगी का सख्त आदेश: कानून व्यवस्था बिगड़ी तो डीएम-एसएसपी होंगे जिम्मेदार

bharatkhabar

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 25.29 करोड़

Neetu Rajbhar

शारदा प्रताप पर चला अखिलेश का चाबुक, मंत्रीमंडल से हुए बाहर

Rahul srivastava