featured यूपी

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी AAP- डॉक्टर छविl यादव

IMG 20220912 WA0038 व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी AAP- डॉक्टर छविl यादव

शिवनंदन सिंह संवाददाता

UP NEWS: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर छवि यादव ने  संगठन विस्तार हेतु विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की हैं. 

IMG 20220912 WA0038 व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी AAP- डॉक्टर छविl यादव

प्रयागराज आशीष कुमार यादव महानगर अध्यक्ष, फिरोजाबाद देवराज सिंह जिला अध्यक्ष, ललितपुर राजेश यादव जिला अध्यक्ष, हमीरपुर सुरेश कुमार जिला अध्यक्ष, कासगंज दिलीप कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष, सहारनपुर माइंड पाल सिंह जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात गंभीर सिंह यादव जिला अध्यक्ष, आजमगढ़ तनवीर सिंह जी जिला अध्यक्ष, गाजीपुर शुभम जयसवाल जिला अध्यक्ष, हापुड़ दीपक गर्ग जिला अध्यक्ष, महोबा राघवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, श्रावस्ती जितेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष, देवरिया लल्लन प्रसाद जायसवाल जिला अध्यक्ष, बुलंदशहर अभय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, को नियुक्त किया गया है. इसी क्रम में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कमेटी को सशक्त करने हेतु मनोनीत साथियों को भी जिम्मेदारियां दी गई है जिनमें बनारस अनुराग अग्रवाल उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद डीके गुप्ता सदस्य, बनारस सुभाष चौरसिया सदस्य, के रूप में नियुक्त किया गया है. डॉक्टर छवि यादव ने कहा कि हम व्यापारियों की हर समस्याओं में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हर जिलों में हम लोगों की समस्याओं से अवगत हो पाएंगे.

डेयरी सेक्टर में निवेश के लिए यूपी में है अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री योगी

नव चयनित सदस्यों को लेकर डॉक्टर छवि यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करने का कार्य अपनी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करेंगे. उन्होंने कहा प्रदेश के व्यापारी लगातार केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे है उनकी समस्याओं को लेकर पार्टी ने हमेशा आवाज उठाई है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे ।

Related posts

अविवाहित को प्रेमी के परिजनों ने जलाया, 80 फीसदी जली, हालात नाजुक

Trinath Mishra

मलिहाबाद में कोरोना वैक्‍सीनेशन और लोगों में जागरुकता फैलाने को लेकर चर्चा

Shailendra Singh

राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

rituraj