featured यूपी

सोनभद्रः पैंट-शर्ट मोड़कर खेत में उतरे जिलाधिकारी, किसानों को बताया आधुनिक खेती के टिप्स

सोनभद्रः पैंट-शर्ट मोड़कर खेत मे उतरे जिलाधिकारी, किसानों को दिए आधुनिक खेती के टिप्स

सोनभद्रः बीते मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए कृषि विभाग के मंगुराही फार्म हाउस पहुंचे। इस दौरान किसानों को खेती की तकनीक बताते हुए जिलाधिकारी खेत में उतर गए और धान की रोपाई शुरू कर दी।

पैंट-शर्ट मोड़कर खेत मे उतरे जिलाधिकारी

मंगुराही गांव में प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र के लिए जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे अभिषेख सिंह ने धान की रोपाई की। पैंट-शर्ट पहले डीएम को धान की रोपाई करते देख किसान-मजदूर उत्साहित नजर आए।

सोनभद्रः पैंट-शर्ट मोड़कर खेत में उतरे जिलाधिकारी, किसानों को बताया आधुनिक खेती के टिप्स
धान की रोपाई करते हुए डीएम अभिषेक सिंह
धान की रोपाई

डीएम ने खेत के बाहर ही जूते उतारकर सीधे खेत में कूद गए। उन्होंने इस दौरान सीआर-1 व सीआर-4 धान की प्रजाति की रोपाई की। डीएम को धान की रोपाई करते देख उनके साथ जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय सहित अन्य अफसर भी रोपाई में जुट गए। इस दौरान डीएम ने किसानों से चर्चा करते हुए आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया।

किसानों को दिए आधुनिक खेती के टिप्स

किसानों से बात करते हुए अभिषेक सिंह ने कहा कि धान की रोपाई समय पर होने से पैदावार बेहतर होती है। अपने खेतों की भौगोलिक बनावट के अनुसार ही खेती करें। उन्होंने किसानों को बताया कि जहां पर पर्याप्त पानी मिल सकता है, वहां पर लंबे समय वाली धान की खेती करें। इसके अलावा जहां पर पानी कम या सामान्य रूप से मिलता है, वहां पर कम दिनों वाली धान की प्रजाति लगाएं।

Related posts

सपाइयों ने भाजपाइयों पर लगाए उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप

Aditya Mishra

72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसानों को लेकर पीएम मोदी ने कही बड़ी बातें, आप भी जाने

mohini kushwaha

t-20 वर्ल्ड कप: स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनि को 17 रनों से हराया, सुपर 12 में पहुंचने की दावेदारी मजबूत

Saurabh