Breaking News यूपी

सपाइयों ने भाजपाइयों पर लगाए उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप

लखनऊ: सपा ने ब्‍लॉक प्रमुख पद के लिए उतारे प्रत्‍याशी, जानिए किसे मिली जिम्‍मेदारी  

लखनऊ: समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिलने पहुंचा। इस डेलिगेशन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, अरविन्द कुमार सिंह (एमएलसी), डॉ. राज्यपाल कश्यप (एमएलसी) और उदयवीर सिंह (एमएलसी) मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्पीड़न और अत्याचार का आरोप लगाया है।

क्या लिखा है ज्ञापन में

पुलिस महानिदेशक को दिए ज्ञापन में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में विगत चार वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का दुरूपयोग किया है। सत्तारूढ़ भाजपा की दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है। इस सरकार में सपाइयों पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। सपाइयों का उत्पीड़न हो रहा है और उनपर अत्यचार किया जा रहा है। इस ज्ञापन में लिखा है कि जबसे जिला पंचायत चुनाव में भाजपा हारी है तबसे सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं व समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को फर्जी मुक़दमे में फंसाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 06 16 at 2.42.08 PM सपाइयों ने भाजपाइयों पर लगाए उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप

WhatsApp Image 2021 06 16 at 2.42.09 PM सपाइयों ने भाजपाइयों पर लगाए उत्पीड़न और अत्याचार के आरोप

भाजपा के इशारे पर उत्पीड़न की कार्यवाही कर रही पुलिस: राजेंद्र चौधरी

पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर प्रदेश के हर जिले में पुलिस सपाइयों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एहसास हो गया है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में वो लौटने वाली नहीं है। भाजपा को पता है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है, सत्ता का दुरूपयोग कर रही है, पुलिस का इस्तेमाल कर सपाइयों के विरुद्ध फर्जी केस बनवा रही है।

प्रदेश के हालातों से पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया: राजेंद्र चौधरी  

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर और ज्ञापन देकर उन्हें प्रदेश के हालातों से अवगत कराया है। राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस महानिदेशक से कहा गया है कि पिछले चार वर्षों में सपाइयों को लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोका गया है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। साथ ही आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने में मदद करेंगे।

‘सत्ता के घमंड में चूर है भाजपा’

राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है, वो सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। सत्ता के घमंड में चूर है। उन्होंने कहा है कि जनता सब देख रही है और उसे 2022 के चुनाव का इंतजार है। जनता आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को जीताएगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगी।

Related posts

सपा का विधान परिषद से बर्हिगमन

Pradeep sharma

सूबे में मकोका की तर्ज पर बनेगा UPCOCA कानून, अपराधियों पर लगेगी लगाम

Pradeep sharma

महिला एशिया कप : भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, चीन से अगला मुकाबला

Breaking News