featured बिहार

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार की शवयात्रा

Capture 8 रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार की शवयात्रा

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)सह युवा एकता सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक तक बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार का शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। लोगों ने हाथों में तख्तियां और सड़कों पर सिलिंडर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार के महंगे दिनों से देश की जनता मुक्ति चाह रही है।

30 06 2020 congressdoon 20455632 रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार की शवयात्रा

बता दें कि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के अच्छे दिन महंगे दिन साबित हो रहे हैं। गरीब जनता एलपीजी खरीदने के समय महंगाई के आंसू रो रही है। देश की जनता पहले से ही चरम महंगाई ,बेरोजगारी,आर्थिक लाचारी की सामना कर रही है। मोदी सरकार जनता को महंगाई की चक्की में फंसा कर पीस रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा -देशवासी मुद्रास्फीति से पीड़ित है।जबकि मोदी सरकार धन संग्रह में व्यस्त है।आज गरीबों के लिए महंगा रसोई गैस खरीदना मुश्किल हो गया है। यह सरकार गरीबों की थाली से रोटी_तरकारी छीन रही है।

congress 3 रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली मोदी सरकार की शवयात्रा

वहीं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का कहना है कि मंगहाई से आम लोगों की कमर टूट गई है। लोग एक एक सामान खरीदने के लिए 100 बार सोच रहे हैं। खाने में तेल नाम मांत्र के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लगातार मंहगाई बढ़ रही है। जो रूकने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन सरकार इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार चंद उद्दोगपतियों का पेट भरने के लिए गरीब जनता को भूखा मार रही है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

Related posts

श्रीनगर हमला: BSF कैंप घुसे तीनों आतंक ढेर, गोलीबारी जारी

Pradeep sharma

सीएम योगी के खिलाफ महाराजगंज जिला सत्र न्यायालय ने 19 साल पुराने मामले में जारी किया नोटिस

Rani Naqvi

बिना कारण बिजली कटी तो नपेंगे जिम्मेदार, सीएम योगी ने दिया निर्देश

Aditya Mishra