शख्सियत featured मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से लोगों को खूब हंसाने वालें का कैेसा है निजी जीवन-जाने

sunil grover बर्थडे स्पेशल : डॉ. मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से लोगों को खूब हंसाने वालें का कैेसा है निजी जीवन-जाने

नई दिल्ली।  गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे किरदारों से लोगों को हंसाने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज अपना (41वां) बर्थडे मना रहे हैं। आज हम आपको सुनील ग्रोवर की उन बातों को बताने जा रहे हैं जिनसे आप वाकिफ नहीं हैं।

बर्थडे स्पेशल सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर

निजी जीवन

सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। सुनील ग्रोवर के पिता बैंक मैनेजर थे। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। सुनील का रुझान बचपन से ही एक्टिंग की ओर था। सुनील ग्रोवर को मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की खोज कहा जाता है। टीवी और फिल्मों में सुनील छोटे-मोटे रोल करते रहे

लेकिन उन्हें पहचान मिली कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से, जिसमें उन्होंने गुत्थी, रिंकू भाबी और डॉ मशहूर गुलाटी का अलग-अलग किरदार निभाया था। यूं तो सुनील ग्रोवर एक बहुत ही अच्छें कॉमेडिन हैं लेकिन इसी के साथ वो मिमिक्री भी इतनी अच्छी करते हैं कि जब वो मिमिक्री करते हैं तो लोग असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

कपिल के साथ हुआ विवाद 

सुनील ने द कपिल शर्मा शो से मस्ती कर लोगों को खूब हंसाया। हालांकि कपिल के साथ हुए एक विवाद के चलते दोनों के बीच दूरियां आ गई और सुनील शो से हट गए। खबरों के मुताबिक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ‘द कपिल शर्मा’ शो की टीम फ्लाइट से सफर कर रही थी।

इस दौरान कपिल ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल पी रखी थी और वो काफी नशे में थे। कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो टीम के बाकी सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था कपिल इस पर भड़क गए।

आपको बता दें कि सुनील हाल ही में शिल्पा शिंदे के साथ धन धना धन शो में नजर आए थे। इसके अलावा वो फिल्म बागी में श्रध्दा कपूर के पिता का किरदार भी निभा चुके हैं इसके अलावा सुनील फिल्म ‘स्त्री’ में भी नजर आने वाले हैं। इसी के साथ सुनील सलमान खान की फिल्म भारत में भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:-

शो के दौरान सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के बीच हुई हाथापाई

सुनील ग्रोवर ने कपिल की तबीयत के लिए कहा..

शो से निकलने के बाद सुनील ग्रोवर ने बेचनी शुरू की सब्जी

Related posts

मथुरा कोर्ट में आज श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद पर सुनवाई, जाने क्या है पूरा मामला

Aditya Mishra

ईद के मौके पर लश्कर-ए-तैय्यबा के धमकी भरे पोस्टर

bharatkhabar

आर्थिक गतिविधियां जल्द होंगी बहाल, एलजी ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया..

Rozy Ali