featured मनोरंजन

2019 लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन नागिन फेम मौनी रॉय ने बिखेरे जलवे

moni roy 2019 लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन नागिन फेम मौनी रॉय ने बिखेरे जलवे

नई दिल्ली। 2019 लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन नागिन फेम मौनी रॉय ने जलवे बिखेरे। एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक किया। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्टेज पर वॉक करते वक्त मौनी रॉय गजब की खूबसूरत लगीं। इस दौरान उन्होंने दुप्ट्टे के साथ लहंगा-चोली पहना था। न्यूड मेकअप और कर्ली हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग क्लच भी कैरी किया था। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल में नागिन का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया।

moni roy 2019 लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन नागिन फेम मौनी रॉय ने बिखेरे जलवे

 

बता दें कि एक्ट्रेस विद्या बालन डिजाइनर Anavila Mishra के लिए शो स्टॉपर बनीं। ब्लैक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लगीं। इसके साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप किया । वे बेहद एट्रेक्टिव लग रही थीं। एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। एक्टर काफी कूल लुक में दिखे। उन्होंने हैडबेंड लगाया था। वहीं लाइट कलर के आउटफिट में शिबानी का लुक देखते ही बनता ह। इसके साथ उन्होंने कर्ली हेयर किए थे।

वहीं बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया व्हाइट कलर के आउटफिट में पहुंचीं। लॉन्ग इयररिंग और कर्ली हेयर उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस दिव्या कुमार खोसला ने पिंक कलर की साड़ी में रैंप वॉक किया। साथ साथ ही उनहोंने सिंदूर भी लगाया था। मीडिल पार्टेड बन उनके ऊपर काफी जच रहा था।

Related posts

अगले 24 घंटों में दिल्ली, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Rahul

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट, आज शाम लेंगे शपथ

pratiyush chaubey

पीएम ने कहा मैंने सिर्फ 50 दिन मांगे है, सब ठीक होगा

shipra saxena