featured यूपी

2007 की तरह 22 में भी बसपा सरकार को जिताएगा ब्राह्मण समाज: सतीश चंद्र मिश्र

2007 की तरह 22 में भी बसपा सरकार को जिताएगा ब्राह्मण समाज: सतीश चंद्र मिश्र

मिर्जापुर: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र बुधवार को विन्ध्याचल पहुंचे। यहां उन्‍होंने सपरिवार मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन किए। इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ब्राम्हण वर्ग सरकार से नाराज और परेशान है। 2007 की तरह एक बार फिर बसपा की सरकार ब्राह्मण बनवायेगा। हम जनता का समर्थन लेकर 2022 में सरकार बनाएंगे।

गौरतलब है कि, बसपा 2022 के चुनाव से पहले प्रदेशभर में घूम-घूम कर ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में बीएसपी ने आज मिर्जापुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस सरकार में ब्राह्मण परेशान: बसपा महासचिव  

मीडिया से बात करते हुए सतीश मिश्र ने कहा कि, इस सरकार में ब्राह्मण शोषित, पीड़ित व परेशान है। वह इस शासन से निजात पाना चाहता है। जिस तरह 2007 में ब्राह्मणों ने सहयोग कर बसपा की सरकार बनवाई थी, उसी प्रकार 2022 में भी ब्राह्मण समाज बसपा की सरकार बनवाकर रहेगा।

अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: सतीश मिश्रा

चुनाव के पहले पार्टियों के द्वारा मंदिर और दरगाह पर मत्था टेकने के प्रश्न पर उन्‍होंने कहा कि, हमारी आस्था हमेशा से धर्म में रही है और दूसरे हमारे पीछे क्‍या चल रहा है, यह हम नहीं कह सकते। चुनाव में किसी पार्टी के समर्थन या गठबंधन पर बसपा महासचिव ने कहा, हम अकेले चुनाव लड़ेंगे और जनता के समर्थन से सरकार बनाएंगे। हम चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

Related posts

मेरठ: थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने वाले आरोपी पर हुई ये बड़ी कार्रवाई

Shailendra Singh

सुरक्षा हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय, यूपी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Shailendra Singh

कोरोना के कहर के बीच पाकिस्तान ने हिन्दुओं को दी मंदिरों मे पूजा करने की अनुमति..

Mamta Gautam