featured बिहार

बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

lalan singh बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

कई दिनों की कशमकश के बाद JDU को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। दिल्ली स्थित जेडीयू ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश ने आज शाम बैठक बुलाई। जिसमें जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह को नया अध्यक्ष बना दिया गया है।

JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने…

मुंगेर सांसद ललन सिंह अब JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मती से ये फैसला लिया गया। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से सूबे की सियासी गलियारों में चर्चाएं थीं कि ललन सिंह को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा भी थे प्रबल उम्मीदवार

वहीं इस पद के लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी प्रबल उम्मीदवार बताए जा रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने ललन सिंह पर ही भरोसा जताया गया है।

Related posts

हरियाली तीज पर जानें मां पार्वती और भगवान शिव से जुड़े अनोखे रहस्य..

Rozy Ali

शादी के बाद अपनी पत्नि संग कुछ इस अंदाज में दिखे सोनम कपूर के पति, फोटो हुई वायरल

mohini kushwaha

हिमाचल के 6 जिलों में  बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने सूबे में जारी किया येलो अलर्ट

Rani Naqvi