featured बिहार

बिहार: 5 जुलाई से ‘आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत करेंगे चिराग पासवान

chirag pasvan बिहार: 5 जुलाई से 'आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत करेंगे चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई से बिहार के हाजीपुर से ‘आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है।

कार्यकारिणी की बैठक के बाद घोषणा

बता दें चिराग पासवान के नेतृत्व वाले खेमे ने विरोधी गुट से जारी लड़ाई के बीच सड़क पर उतरने का फैसला किया है। LJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग ने इसकी घोषणा की। इस बैठक में चिराग के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया। और पार्टी के संविधान के खिलाफ काम करने के लिए उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के खेमे पर निशाना साधा गया।

हाजीपुर से शुरू होगी यात्रा

चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90% से ज्यादा सदस्य बैठक में मौजूद थे। हाजीपुर से यात्रा शुरू करने का फैसला महत्वपूर्ण है। क्योंकि रामविलास पासवान कई बार यहां से लोकसभा के लिए चुने गए। और अब सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व पारस कर रहे हैं।

मेरे पिता की कर्मभूमि थी हाजीपुर- चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर उनके पिता की कर्मभूमि थी। ये यात्रा समूचे राज्य से गुजरेगी और इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय परिषद आयोजित होगी। वहीं कार्यकारिणी ने रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग का एक प्रस्ताव भी पारित किया है।

Related posts

Ahmedabad Accident: अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर भीषण हादसा, 9 की मौत

Rahul

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव पोटाली में पहली बार फहराया गया तिरंगा, सीएम भूपेश बघेल ने जगलदपुर में  झंड़ा वंदन किया

Rani Naqvi

चारधाम यात्रा का टूटा रिकॉर्ड : 43 दिन में पहुंचे 3.48 लाख से अधिक श्रद्धालु

Neetu Rajbhar