featured वायरल साइन्स-टेक्नोलॉजी

पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

solar पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

दुनिया भर के वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा अन्य रहने लायक ग्रहों की खोज कर रहे हैं। कारण है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते पृथ्वी धीरे-धीरे विनाश की और बढ़ रही है| इसलिए पृथ्वी भविष्य में रहने के लिए अनुकूल नहीं होगी| जिसके चलते अन्य रहने लायक ग्रहों की खोज की जा रही है| तो चलिए बताते हैं ऐसे ग्रहों के बारे में जहां भविष्य में लोग रह सकते हैं।

केप्लर-22बी

केप्लर टेलीस्कोप से खोजा गया सबसे पहला और सबसे अनोखा ग्रह है। 2011 में खोजा गया ये ग्रह हमारे पृथ्वी के आकार से 2.4 गुना बड़ा हैं। और इसकी सतह का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। इसके सतह का तापमान हम इंसानों के लिए बिलकुल अनुकूल है| इसलिए इसको लेकर काफी शोध चल रहे हैं| पृथ्वी से ये ग्रह 600 प्रकाश वर्ष दूरी पर हैं।

solr पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

वहीं NASA ने केप्लर-22बी को 2011 में 54 सबसे रहने लायक ग्रहों की सूची मेँ शामिल किया था|जिसका आकार तो पृथ्वी से बड़ा हैं, लेकिन इसके कक्षा का गति पृथ्वी के कक्षा गति के लगभग समान ही है| इसकी कक्षा गति पृथ्वी के दिन के हिसाब से 290 दिन हैं| जिसका मतलब केप्लर-22बी पर एक साल 290 दिनों का होता हैं|

ग्लिएस 667सीसी

ग्लिएस 667C एक नक्षत्र है जो पृथ्वी से 22 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है| ये हमारे पृथ्वी से सबसे करीब रहने लायक ग्रहों का मूल स्रोत है| मतलब ये है की इस नक्षत्र के चारों तरफ 6 ग्रह चक्कर काटते हैं| इन्हीं 6 ग्रहों में से 3 ग्रह इंसानों के लिए रहने लायक हैं| इसलिए इसका महत्व हमारे लिए काफी ज्यादा हैं|

ग्लिएस 667सीसी 1 पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

ग्लिएस C के चारों तरफ चक्कर काटने वाले तीन ग्रहों के नाम ग्लिएस Cc , ग्लिएस Cf और ग्लिएस Ce हैं| ग्लिएस Cc पृथ्वी के आकार से 1.8 ज्यादा बड़ा है, और इसे ग्लिएस C की एक परिक्रमा के लिए 28 दिन का समय लगता है| ग्लिएस C हमारे सूर्य से 1.4 गुना आकार मेँ छोटा हैं| कई बार ग्लिएस Cc को वैज्ञानिक सुपर अर्थ भी कहते हैं|

HD 85512b

Gliese 667Cc के अलावा एक और खगोलीय पिंड है, जिसे सुपर अर्थ कहा जाता हैं| HD 85512b को भी एक सुपर अर्थ कहा जाता है| 2011 मेँ HD 85512b को सबसे पहले खोजा गया था| इसको लेकर वैज्ञानिकों ने अभी तक काफी शोध किए हैं| ये हमसे 35 प्रकाश वर्ष की दूरी पर अंतरिक्ष में मौजूद है| और ये ग्रह हमारी पृथ्वी से 3.6 गुना ज्यादा बड़ा है। वैज्ञानिक कहते हैं कि ये इंसानों के लिए बिलकुल रहने योग्य ग्रह है|

HD 85512b पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

हाल ही के एक खोज मेँ यह पता चला हैं की इस ग्रह पर स्थायी रूप से पानी भी मौजूद हैं| इसी कारण से यहां पर हम आसानी से इंसानों के वंश को विस्तार कर सकते हैं|

ग्लिएस 581जी

पृथ्वी के अलावा रहने लायक ग्रहों की इस सूची में यह ग्लिएस 581जी सबसे ज्यादा अद्भुत ग्रह है| कई वैज्ञानिक अभी तक इस के बारे में सटीक जानकारी ढूंढ रहे हैं| लेकिन ज़्यादातर वैज्ञानिकों ने इसको पृथ्वी की तरह रहने योग्य ग्रहों के सूची में शामिल कर लिया हैं| सितंबर 2010 में ही इस ग्रह की खोज हो गई थी।

पृथ्वी से 20 प्रकाश वर्ष के दूरी पर मौजूद ये ग्रह पृथ्वी के आकार से 2 से 3 गुना ज्यादा बड़ा है। इसके अलावा वैज्ञानिकों का कहना है की ये ग्रह वास्तव में पृथ्वी की तरह ही दिखता है| इसलिए इसको पृथ्वी का Clone भी कहा जाता है|

केप्लर 22बी पृथ्वी के अलावा और कौन-कौन से ग्रह हैं रहने लायक, देखिए

Gliese 581d

इस ग्रह पर हमारी पृथ्वी की तरह greenhouse gas मौजूद है| सबसे पहले इस ग्रह को 2007 मेँ खोजा गया था| कई वैज्ञानिक इसे Gliese 581g ग्रह की sister planet भी कहते हैं| क्योंकि इन दोनों ग्रहों मेँ काफी समानता हैं| लेकिन ग्रीन हाउस गैस के मौजूदगी से ये पृथ्वी की तरह ही दिखता होता हैं| ये ग्रह आमतौर पर काफी ठंडा है लेकिन ग्रीन हाउस इफैक्ट के कारण इस का तापमान बढ़कर इंसानों के लिए रहने योग्य बन जाता है।

Related posts

चीन को सबक सिखाने के लिए भारत ने बढ़ाई अपनी सैन्य ताकत, जल्द आने वाले है ये विशाल विमान

Rani Naqvi

Rajasthan Corona Cases Today: 24 घंटे में मिले 6,212 नए कोरोना केस, 20 मरीजों की मौत

Rahul

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के दरवाजे पर होगी दस्तक, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

Aditya Mishra