इंसान किस हद तक जा सकता है। इसका अंदाजा खुद इंसान भी नहीं लगा सकता है। अभी गर्भवति हथिनी को बम खिलाकर मारने का मामला सुलझा भी नहीं था कि, देश के अन्य हिस्से से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जिसमें एक गर्भवति गाय को बम खिलाया गया है। जिसके बाद गाय बुरी तरह से घायल हो गई है।
सान की इस नई करतूत ने पूरे इलाके को हिलाने के साथ-साथ सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है।ये मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का है। जहां झंडुता इलाके में एक गर्भवती गाय को विस्फोटक खिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गाय बुरी तरह से घायल हो गई और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में हिमाचल प्रदेश के गुरदयाल सिंह इस जख्मी गाय के साथ नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि लोग गौरक्षा की बात कर रहे हैं जबकी एक गर्भवती गाय को विस्फोटक खिला दिया है।
अपना नाम गुरदयाल सिंह बता रहे इस व्यक्ति ने किसी नंदलाल को इस हरकत का जिम्मेदार बताया है। गुरदयाल का कहना है कि नंदलाल उनके पड़ोस में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि गाय के साथ ऐसी हरकत करने के बावजूद नंदलाल का कहना है कि उन्हें अब जो करना है करे लें और प्रधान से लेकर तमाम लोग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
हालाँकि, सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो के बारे में हमें इस क्रूर कृत्य के होने के समय की जानकारी नहीं है। लेकिन हम अपने स्तर से उक्त व्यक्ति तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय का मुँह बहुत गंभीर रूप से जख्मी है और उससे बहुत खून भी निकल रहा है। यह वीडियो शेयर किए जाने के पीछे एक वजह केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाने के बाद उसकी मौत की घटना भी है। जिसे लेकर देशभर में लोग पहले से ही आक्रोशित हैं।
https://www.bharatkhabar.com/corona-figures-are-now-frightening-in-the-country/
और अब गाय के साथ हुई इस घटना के बाद एक बार फिर से देश में गुस्सा अपने चर्म पर पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। गाय के साथ ये घिन्नौना और घटिया अपरान किसने किया है।