बिहार featured

बिहार को मिले ‘विशेष राज्य’ का दर्जा-पक्ष विपक्ष आया साथ

08 24 बिहार को मिले 'विशेष राज्य' का दर्जा-पक्ष विपक्ष आया साथ

नई दिल्ली। बिहार में बिहार राज्य को विशेष राज्य देने की मांग ने जोर पकड़ ली है। राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने बिहार को विशेष राज्य देने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने रघुराम राजन कमिटी की रिपोर्ट का हवाला दिया। जेडीयू सांसद ने कहा कि जब केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के लिए विशेष कमिटमेंट कर सकती है तो बिहार के लिए क्यों नहीं।

08 24 बिहार को मिले 'विशेष राज्य' का दर्जा-पक्ष विपक्ष आया साथ

बिहार को मिले ‘विशेष राज्य’ का दर्जा

बता दे कि आरसीपी सिंह की इस मांग को प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने भी समर्थन किया है। आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने कहा कि आरसीपी सिंह का बयान 100 प्रतिशत सही है। आरजेडी ने कहा कि हमने समझौता किया है लेकिन विशेष दर्जे पर समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की लगातार अनदेखी हुई है।

पटना यूनिवर्सिटी को भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री गुहार लगाते रहे, लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। इससे पहले आरसीपी सिंह ने कहा, ‘बिहार के प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के मुकाबले काफी पीछे है। बीआरजीएफ फंड बंद कर दिया गया। बिहार कई क्षेत्रों में हालात के कारण पीछे है। बाढ़ से यहां काफी बर्बादी होती है। बिहार को विशेष सहायता की जरूरत है। केंद्रीय करों में बिहार का राज्यांश और बेहतर करने की जरूरत है। बिहार के साथ होनेवाले नाइंसाफी बंद होनी चाहिए।

Related posts

अखिलेश की रथयात्रा आज, करेंगे शक्ति प्रदर्शन

shipra saxena

गोमांस की कमी से जूझ रहा गोवा, कर्नाटक ने देने से किया इनकार

Breaking News

सोनम के रिसेप्शन में ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई करानी कपूर, यूजर्स ने बताया ‘कुपोषित’

rituraj