featured देश बिज़नेस

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस कर रही पूरे देश में प्रदर्शन

soniagandhi 1509818207 पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आज कांग्रेस कर रही पूरे देश में प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

नई दिल्ली।  कांग्रेस सरकार आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा की मोदी सरकरा ने 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर18 लाख करोड़ की वसूली की है।

बता दें कि सोनिया गाँधी ने आगे कहा कि एक तरफ तो देश में कोरोना का कहर दूसरी तरफ बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने देशनासियों का जीना हराम कर रखा है। आज पेट्रोल डीजल के दाम दिल्ली और कई बड़े अन्य शहरों में 80 के पार पहुंच गए हैं। लॉकडाउन के बाद मोदी सरकार ने 22 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं। जिससे देशवासियों कोऔर भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम ऐसे समय में बढ़ा रही है जबकि कच्चे तेल का कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम हो रही है। 2014 के बाद मोदी सरकार ने जनता को कच्चे तेल की गिरती कीमतों का फायदा देने की बजाए पेट्रोल-डीजल पर 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई, जिसे सरकार ने 18 लाख करोड़ की अतिरिक्त वसूली की।

https://www.bharatkhabar.com/separatist-leader-syed-ali-shah-geelani-resigns-from-hurriyat-conference-in-jk/

साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी यह है कि मुश्किल समय में देश वासियों का सहारा बने, उनकी मुसीबत का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी ना करें। पेट्रोल-डीजल की अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी ने सरकार द्वारा देशवासियों से जबरन वसूली का एक नया उदाहरण पेश किया है। यह ना केवल अन्याय पूर्ण है बल्कि संवेदनहीन भी है।

सोनिया गांधी ने कहा कि बढ़ी कीमतों की सीधी चोट किसान-गरीब-नौकरी पेशा वाले मध्यमवर्ग और छोटे-छोटे उद्योगों पर पड़ रही है। मैं मोदी सरकार से यह मांग करती हूं कि कोरोना महामारी के संकट में पेट्रोल-डीजल की बढ़ाई गई कीमतें फौरन वापस ली जानी चाहिए। एक्साइज ड्यूटी को भी वापस लिया जाए।

Related posts

मध्यप्रदेश: कर्जमाफी पर पहली बार बोले कमलनाथ कहा-किसानों की कर्जमाफी जरूरी

Ankit Tripathi

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के 3 मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान

mahesh yadav

दिल्ली एनसीआर को फिर जहरीले स्मॉग ने घेरा, 5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

Rani Naqvi