featured दुनिया

कौन है बलूच आर्मी जिसने पाकिस्तान की नाक में डाली नकेल?

baluch 1 कौन है बलूच आर्मी जिसने पाकिस्तान की नाक में डाली नकेल?

पाकिस्तान पूरी दुनिया में अपनी आतंकी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान के आतंक से सिर्फ दुनिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की जनता भी परेशान है। लेकिन नापाक पाक इस बात को मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। इस बीच पाकिस्तान को तब झटका लगा जब पाक से छोटी बलूच आर्मी ने पाकिस्तान का जीना हराम कर दिया।पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को हुए हमले को लेकर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले को अमेरिका और पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के चार आतंकियों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना के साथ मुठभेड़ में ये चारों आतंकी समेत कुल 9 लोग मारे गए हैं।

pakistan flag कौन है बलूच आर्मी जिसने पाकिस्तान की नाक में डाली नकेल?
सिंध प्रांत की राजधानी कराची में आतंकी हमला होना एक बड़ी खबर है, क्योंकि इसे पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। कराची पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कार मालिक की तलाश की जा रही है। इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है।बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।

यह आतंकी संगठन बलूचिस्तान की पाकिस्तानी से आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा है। यह आतंकी संगठन 2000 में उस वक्त सुर्खियों में आया था। जब इसने पाकिस्तान में सिलसिलेवार धमाके किए थे।अब एर बार फिर से ये आर्मी एक्टिव हो गई है। जिसकी वजह से पाकिस्तान परेशान है। बलूच आर्मी पाकिस्तान और चीन की बढ़ती गतिविधियों को रोकना चाहती है। इसलिए वो आय दिन पाकिस्तान में ऐसे आतंकी हमले कर देती है। जिसकी वजह से पाक और चीन दहल जाता है।

बलूच आर्मी में करीब 6 हजार लड़ाके हैं। इनमें से दो हजार जंग की ट्रेनिंग हासिल कर चुके हैं। 2006 के बाद बीएलए पाकिस्तान की फौज और सरकार के लिए बहुत मुश्किल चुनौती बन गई है। इसके हमलों में सैकड़ों पाकिस्तानी फौजी मारे जा चुके हैं।

फरवरी में तो एक ही हमले में 30 पाकिस्तानी फौजी मारे गए थे। दावा किया जाता है कि बीएलए के कुछ लड़ाकों को ट्रेनिंग रूस की पूर्व खुफिया एजेंसी केजीबी ने मॉस्को में दी। बाद में इन लोगों ने अपने साथियों को ट्रेंड किया।
बलूचिस्तान में दो मुख्य कबीले हैं। इन दोनों का ही बीएलए पर दबदबा है। ये हैं मारी और बुगती। हालात ये हैं कि कई इलाकों में इनके डर की वजह से पाकिस्तानी फौज जमीन पर नहीं उतरती। इसलिए हवाई हमले किए जाते हैं। हाल ही बीएलए ने पाकिस्तानी सेना की कई चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया। सैनिक भी मारे गए। इसके बाद हवाई हमले हुए।

https://www.bharatkhabar.com/today-congress-is-demonstrating-across-the-country-about-the-rising-prices-of-petrol-diesel/

एक बार फिर से बलूच आर्मी ने पाकिस्तान को आतंकी हमले से दला दिया है। जो पाक के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा आदेश, किए गए कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News

चंदौली में हादसा: पिकनिक मनाने गए चार डॉक्टर डैम में डूबे, दो की मौत

Shailendra Singh

भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल कोरोना संक्रमित

Shailendra Singh