featured देश राज्य

मराठा आंदोलन के दो साल पूरे होने पर महाराष्ट्र में आज बंद का एलान

मराठा आंदोलन

नई दिल्ली: मराठा आंदोलन के दो साल पूरे होने पर महाराष्ट्र में आज बंद का एलान किया गया है, इसे देखते हुए फडणवीस सरकार सतर्क हो गई है। दरअसल आज मराठा आंदोलन के दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मराठा संगठनों ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। सकल मराठा लोगों ने लोगों से गुजारिश की है कि जनउपयोगी वस्तुएं लोग आठ अगस्त को ही खरीद लें।

 

मराठा आंदोलन
मराठा आंदोलन

 

ये भी पढें:

महाराष्ट्र : फिर मराठा आंदोलन हुई हिंसक,पुणे-नासिक हाइवे पर 30 से ज्यादा बस-ट्रक फूंके गए
 महाराष्ट्र: फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग,आज से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत
अपना मांगों को लेकर महाराष्ट्र में आज से 17 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर
महाराष्ट्र में जलगांव नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने शिवसेना को दिया करारा झटका

 

आंदोलन में आम आदमी से मदद की अपील भी की गई है। वहीं रली और नवी मुंबई को बंद से दूर रखा गया है। इसके पीछे कारण पिछले दिनों हुए हिंसा को बताया जा रहा है। राज्य में सरकारी कर्मचारियों ने तीन दिन के हड़ताल की घोषणा की है। आज मराठा आंदोलन का अंतिम दिन है और उसी मराठा आंदोलनकारियों ने महाराष्ट्र बंद का एलान किया है। राज्य में पिछले 21 दिनों से हिंसात्मक आंदोलन जारी है।

 

बंद से पहले महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने मराठा आरक्षण के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे लोगों की आकांक्षाओं पर पानी फेरते हुए कहा कि उनकी मांगों के संबंध में 15 नवंबर तक कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के संबंध में समयबद्ध कार्यक्रम पेश करने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंपी गयी है, जो अपनी रिपोर्ट 15 नवंबर को देगा।

 

आपको बता दें कि मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है। ये समाज पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी, शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहा है। पिछले दो सालों से महाराष्ट्र में ये आंदोलन चल रहा है। पिछले दो सालों में 60 से ज्यादा जगहों पर आंदोलन हुआ है। इतना ही नहीं मराठा समाज कोपर्डी गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है।

 

ये भी पढें:

मराठा समाज के आगे झुकी फडणवीस सरकार, नवंबर तक मराठा समाज को आरक्षण देने का किया एलान
 महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन हुआ हिंसक,आंदोलनकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को किया आग के हवाले
मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर सीएम फडणवीस ने विधायकों की बैठक बुलाई,मराठा समाज के लोगों से भी करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी ने जलगांव पर जमाया कब्जा,सांगली में NCP-कांग्रेस आगे

 

By: Ritu Raj

Related posts

सनी लियोनी जैसा फिगर पाना चाहते है तो अपनाएं ये टिप्स

mohini kushwaha

हार के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस, प्रियंका एक बार फिर करेंगी यूपी की समीक्षा बैठक

bharatkhabar

टनकपुर में शारदा घाट पहुंचे सीएम धामी, बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण

Nitin Gupta